तब्बू की बहन से हुई थी पहली शादी, IPL मैच फ‍िक्स‍िंग के आरोप में हो चुके हैं अरेस्ट

HomeLife Style

तब्बू की बहन से हुई थी पहली शादी, IPL मैच फ‍िक्स‍िंग के आरोप में हो चुके हैं अरेस्ट

विंदू दारा सिंह का जन्म 6 मई, 1964 को मुंबई में हुआ था. आज वे अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं आ रही हैं. इस

वो अभिनेत्री जिसने मजबूरी में फिल्मों में किया काम, शादी से ठीक पहले मंगेतर की हुई थी मौत
पहली बीवी को छोड़कर दूसरी से कर ली थी शादी, 80 के दशक में लिव इन में रहा ये एक्टर
‘गुत्थी’ बनकर घर-घर में मशहूर हुए सुनील ग्रोवर, कभी कमाते थे महीने का 500 रुपया

विंदू दारा सिंह का जन्म 6 मई, 1964 को मुंबई में हुआ था. आज वे अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं आ रही हैं. इस स्पेशल डे पर हम जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े अहम किस्से

विंदू, एक्टर दारा सिंह के बेटे हैं. उन्होंने बॉलीवुड में कुछ बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है. इसके अलावा वह बिग बॉस के विनर भी रह चुके हैं. फिल्मों की बात करें तो वे कमबख्त इश्क, पार्टनर और हिम्मतवाला जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

विंदू की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की हैं. उन्होंने पहली शादी साल 1996 में फराह नाज से की थी जोकि एक्ट्रेस तब्बू की बहन हैं. दोनों का एक बेटा है जो 1997 में हुआ था. साल 2002 में उन्होंने अलग होने का फैसला लिया था.

इसके बाद विंदू ने मॉडल डीना उमरओवा से दूसरी शादी की. आपको बता दें इस शादी से उन्हें एक बेटी है. विंदू ने बताया था कि उन्होंने अपनी पहली शादी से जो सबक सीखे थे, उनसे उन्हें अपनी दूसरी शादी कायम रखने में काफी मदद मिली है.

उन्होंने कहा, “डीना के साथ मेरी शादी काफी खूबसूरत और स्मूथ है. ऐसा मैं बिलकुल नहीं कि हम अलग नहीं हैं और बहस नहीं करते, लेकिन हम किसी भी लड़ाई को अगले दिन तक लेकर नहीं बैठते. हम उसी रात आराम से बैठकर अपने गिले-शिकवे दूर कर लेते हैं.