डायरेक्टर जेपी दत्ता की बेटी की शादी:जयपुर में बॉर्डर मूवी की कास्ट का जमावड़ा, सुनील शेट्‌टी, अनु मलिक समेत कई सेलिब्रिटी पहुंचे

HomeCinema

डायरेक्टर जेपी दत्ता की बेटी की शादी:जयपुर में बॉर्डर मूवी की कास्ट का जमावड़ा, सुनील शेट्‌टी, अनु मलिक समेत कई सेलिब्रिटी पहुंचे

बॉलीवुड डायरेक्टर जेपी दत्ता की बेटी निधि की शादी जयपुर के रामबाग पैलेस होटल में होनी है। 6 और 7 मार्च को होने वाले वेडिंग प्रोग्राम्स की तैयारी शुरू

जावेद अख्तर पर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- एक थी शेरनी …और एक भेड़ियों का झुंड
परिवार संग आउटिंग पर निकलीं सनी लियोनी, एक्ट्रेस ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
The Kashmir Files द कश्मीर फाइल्स में दिखेंगे अनुपम खेर

बॉलीवुड डायरेक्टर जेपी दत्ता की बेटी निधि की शादी जयपुर के रामबाग पैलेस होटल में होनी है। 6 और 7 मार्च को होने वाले वेडिंग प्रोग्राम्स की तैयारी शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जयपुर पहुंचे। दोपहर 1 बजे की फ्लाइट से बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी अपनी पत्नी के साथ उतरे तो उनके साथ संगीतकार अनु मलिक और उनका पूरा परिवार भी शादी में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचे। इसी फ्लाइट से बॉर्डर मूवी में काम कर चुके जेपी दत्ता के साथी कुलभूषण खरबंदा भी जयपुर आए।

इन सभी सेलेब्स के अलावा बॉलीवुड में म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी सेलिब्रिटी भी जयपुर आए। इन सभी ने दोपहर व शाम को रामबाग में हुए शादी इवेंट में शिरकत की। अनु मलिक जयपुर आकर बहुत खुश नजर आए और उन्होंने आई लव जयपुर कहकर फैंस का अभिनंदन किया। उनके साथ उनकी दोनों बेटियां और पत्नी भी थी। सिंगर रूप कुमार राठौड़ भी शादी में शामिल होने आए हैं। गौरतलब है कि राठौड़ ने ही बॉर्डर मूवी का फेमस सांग संदेशे आते हैं.