टाइगर 3 के लिए इमरान हाशमी ने बना ली इतनी शानदार बॉडी, फैंस बोले- लगता है इस बार सलमान भाई.

HomeCinema

टाइगर 3 के लिए इमरान हाशमी ने बना ली इतनी शानदार बॉडी, फैंस बोले- लगता है इस बार सलमान भाई.

फिल्मों में अपने किरदारों को दमदार बनाने के लिए स्टार्स काफी मेहनत करते हैं। कोई अपने किरदार के लिए वजन बढ़ा रहा है तो वहीं कोई वजन घटा रहा है। इसी बी

Box Office Collection: हिना खान की ‘हैक्ड’ पर भारी पड़ी ‘मलंग’, शिकारा ने
जब Kareena Kapoor ने दिया था पहले बेटे तैमूर को जन्म, तो इस बात पर खूब भड़क उठी थीं Amrita Singh, जानें क्या
सुशांत सिंह राजपूत की गूगल सर्च 1416 परसेंट बढ़ी | Sushant singh rajput’s google search shot as much as 1416 %, trending on high

फिल्मों में अपने किरदारों को दमदार बनाने के लिए स्टार्स काफी मेहनत करते हैं। कोई अपने किरदार के लिए वजन बढ़ा रहा है तो वहीं कोई वजन घटा रहा है। इसी बीच कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो अपने पहले से मेंटेन वजन पर जमकर मेहनत कर रहे हैं और जबरदस्त बॉडी बना रहे है। बॉलीवुड के सीरियल किसर के नाम से मशहूर इमरान हाशमी भी इन दिनों कुछ ऐसी ही तैयारियों में जुटे हुए हैं। दरअसल इमरान टाइगर 3 में सलमान खान के अपोजिट खलनायक के रोल में नजर आने वाले हैं।

ऐसे में सलमान से पंगा लेने के लिए वो उनके ही जैसी जबरदस्त बॉडी बना रहे हैं। रविवार को इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की जिसमें उन्हें अपने बाजू फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘बस एक और आर्म्स डे’। अब उनके इस फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर फैंस उनके दीवाने हुए जा रहे हैं।

इमरान की तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक तरफ तो उन्हें अपनी फीमेल फैन फालोइंग से जबरदस्त प्यार मिल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ मेल फैंस भी उनकी बॉडी देखकर हैरान हो जा रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट कर उनकी बॉडी को अमेजिंग बताया। वहीं एक फैन ने लिखा, ‘किलर लुक्स’। एक फैन ने मजाक करते हुए लिखा, ‘लगता है सलमान भाई पिटेंगे टाइगर 3 में इस बार’।

गौरतलब है कि इमरान हाशमी इससे पहले भी अपनी ऐसी ही शानदार तस्वीर साझा कर चुके हैं। इस तस्वीर में वो अपने एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आए थे। फिल्म में इमरान एक आईएसआई की भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि सलमान से टक्कर लेने वाले इस किरदार को मेकर्स काफी शानदार बनाना चाहते हैं।

दूसरी तरफ सलमान खान भी टाइगर 3 के लिए जबरदस्त वर्कआउट कर रहे हैं।इस फिल्म के लिए सलमान खान जिम में जबरदस्त पसीना बहा रहे हैं। सलमान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें वो इंटेस वर्कआउट करते नजर आ रहे थे। उनके वीडियो में एक बैकग्राउंड म्यूजिक भी बज रहा है जो टाइगर जिंदा है फिल्म का है। इस वीडियो को साझा करते हुए सलमान ने कैप्शन लिखा था, ‘ मुझे लग रहा है ये शख्स टाइगर 3 के लिए ट्रेनिंग ले रहा है’। इसके साथ ही अपने नए लुक की ओर इशारा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘ये तो केवल शुरुआत है’।

जिस तरह से दोनों अभिनेता जिम में पसीना बहा रहे हैं उस लिहाज से लग रहा है कि ये फिल्म जबरदस्त एक्शन से भरपूर होने वाली है। इस फिल्म में एक बार फिर सलमान की जोड़ी कटरीना संग जमने वाली है। पर्दे पर दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है।इमरान हाशमी और सलमान की इस फिल्म में कटरीना भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। वहीं इमरान के दूसरी फिल्मो की बात करें तो वो अमिताभ बच्चन संग फिल्म ‘चेहरे’ में भी नजर आने वाले हैं। वही चेहरे में इमरान के साथ रिया चक्रवर्ती भी नजर आएंगी। इमरान की इन दोनों फिल्मों के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।