जिन्होंने ‘Mughal-E-Azam’ को बताया नौटंकी और ठुकरा दी फिल्म, आज उन्हीं के बेटे हैं बॉलीवुड के ‘बादशाह’

HomeCinema

जिन्होंने ‘Mughal-E-Azam’ को बताया नौटंकी और ठुकरा दी फिल्म, आज उन्हीं के बेटे हैं बॉलीवुड के ‘बादशाह’

मुग़ल-ए-आज़म' (Mughal-E-Azam) हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है. दिलीप कुमार (Dilip Kumar), मधुबाला (Madhubala) और पृथ्वीराज कपूर (Prit

राब्ता छोड़ने पर आलिया भट्ट पर भड़के थे सुशांत सिंह राजपूत When Aali Bhatt strolling out of Raabta Sushant singh rajput cryptic tweet viral
लता मंगेशकर को सताई धर्मेंद्र की चिंता, फोन पर 20 मिनट तक हुई खास बातचीत
Sushant Singh Drugs Case: NCB ने दाखिल चार्जशीट, 33 आरोपियों के नाम, दीपिका-श्रद्धा और सारा के बयान भी शामिल

मुग़ल-ए-आज़म’ (Mughal-E-Azam) हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है. दिलीप कुमार (Dilip Kumar), मधुबाला (Madhubala) और पृथ्वीराज कपूर (Prithviraj Kapoor) जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को भुला पाना लोगों के लिए नामुमकिन है. अपने दौर में इस फिल्म ने सफलता के नए आयाम रच दिए थे. हर तरफ ‘मुग़ल-ए-आज़म’ के ही चर्चे थे, फिल्म के सभी किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं. लेकिन, इन सबके बीच एक इंसान ऐसा भी था, जिन्हें इस ऐतिहासिक फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया था.

ये इंसान थे ताज मोहम्मद खान (Taj Mohammed Khan), जो देखने में किसी फिल्मी सितारे से कम नहीं थे. मीर ताज देखने में बेहद हेंडसम थे. ताज मोहम्मद खान दिलीप कुमार के पड़ोसी और उनके दोस्त थे. बात 1956 की है, जब ताज मोहम्मद खान को ‘मुग़ल-ए-आजम’ का हिस्सा बनने का मौका मिला, लेकिन पेशे से वकील ताज मोहम्मद ने फिल्म का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया और देश प्रेम में आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर भाग लिया.

ताज मोहम्मद खान दिलीप कुमार से मिलने उनके मुंबई स्थित घर पहुंचे थे. दिलीप ने अपने मुंबइया दोस्तों से उन्हें मिलवाया. इसी दौरान ताज मोहम्मद की मुलाकात डायरेक्टर के. आसिफ से भी हुई. के. आसिफ उन दिनों ‘मुग़ल-ए-आजम’ की कास्टिंग कर रहे थे. के. आसिफ की जैसे ही ताज मोहम्मद खान से मुलाकात हुई उन्होंने तुरंत राजा मान सिंह का रोल उन्हें ऑफर कर दिया. लेकिन, मिजाज से बेबाक ताज मोहम्मद खान ने फिल्म करने से इनकार कर दिया.

मीर ताज ने कहा- ‘मुझे नौटंकी में काम करने का शौक नहीं है.’ उनके इनकार के बाद के. आसिफ ने मुराद को यह रोल ऑफर किया. आपको बता दें कि मीर ताज मोहम्मद, जिन्होंने मुग़ल-ए-आज़म जैसी फिल्म को इनकार किया, उन्हीं के बेटे आज बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं और ये कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान हैं. शाहरुख आज इंडस्ट्री के सबसे महंगे ही नहीं सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं. जिनके देश में ही नहीं विदेशों में भी लाखों चाहने वाले हैं.