जब शाहरुख खान ने कहा अक्षय कुमार संग कभी काम नहीं कर सकता, बताई थी वजह

HomeCinema

जब शाहरुख खान ने कहा अक्षय कुमार संग कभी काम नहीं कर सकता, बताई थी वजह

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री में काफी समय से सक्रिय हैं. दोनों ने लगभग एक साथ ही अपना करियर भी शुरू किया था. इंडस्ट्री में

दो शादी के बाद इस अभिनेत्री पर आ गया था धर्मेंद्र का दिल, हेमा मालिनी को भनक लगते ही आई दूरी
Sushant Singh Drugs Case: NCB ने दाखिल चार्जशीट, 33 आरोपियों के नाम, दीपिका-श्रद्धा और सारा के बयान भी शामिल
सोनाक्षी सिन्हा के बाद इन 5 स्टार्स ने छोड़ा ट्विटर After Sonakshi sinha now saqib saleem and ayush sharam, zaheer iqbaal depart twitter

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री में काफी समय से सक्रिय हैं. दोनों ने लगभग एक साथ ही अपना करियर भी शुरू किया था. इंडस्ट्री में 3 दशक से ज्यादा समय बिता लेने के बाद भी अक्षय और शाहरुख बहुत कम फिल्मों में ही साथ नजर आए हैं. दोनों साल 1997 की फिल्म दिल तो पागल है में एक साथ काम करते नजर आए थे. मगर इसके बाद इतने सालों में ये मौका कभी भी नहीं आया जब दोनों स्टार्स किसी फिल्म में साथ नजर आए हों. हालांकि इसकी संभावना भी अब कम ही लग रही है.

दरअसल शाहरुख खान ने खुद ही इस बात का खुलासा किया था कि वे शायद ही कभी अक्षय कुमार संग किसी फिल्म में काम कर पाएंगे. कहा था कि- मैं इसमें क्या कर सकता हूं. मैं इतना जल्दी नहीं उठ सकता जितनी जल्दी अक्षय कुमार उठते हैं. जब मैं सोने जाता हूं उस समय तक उनके उठने का समय हो चुका होता है. उनका दिन जल्दी शुरू होता है. जब मैं काम करना शुरू करूंगा तब तक उनका बैग पैक हो चुका होगा और वे घर जाने के लिए तैयार होंगे. मैं इस मामले में थोड़ा अलग हूं. आपको बहुत सारे लोग मेरी तरह ऐसे नहीं मिलेंगे जो देर रात तक शूटिंग करना पसंद करते हों.

हाल ही में दिल तो पागल है फिल्म से शाहरुख खान और अक्षय कुमार की एक रेयर थ्रोबैक फोटो वायरल हुई है जिसमें दोनों ही स्टार क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं. फोटो में देखा जा सकता है कि कैसे अक्षय कुमार बैटिंग कर रहे हैं और शाहरुख खान विकेटकीपिंग कर रहे हैं. ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है. ये एक फ्रेंडली मैच की तस्वीर है.

दिल तो पागल है फिल्म की बात करें तो ये फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई थी. फिल्म शाहरुख खान के करियर की सबसे शानदार फिल्मों में से एक मानी जाती है. फिल्म में अक्षय कुमार और शाहरुख खान के अपोजिट माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर भी थीं. फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया गया था. इसके गाने आज भी लोग बहुत पसंद करते हैं.