जब करियर के पीक पर राजेश खन्ना से हुईं ये गलतियां, शर्मिला टैगोर ने बताया था, क्यों बर्बाद हुआ ‘काका’ का करियर

HomeCinema

जब करियर के पीक पर राजेश खन्ना से हुईं ये गलतियां, शर्मिला टैगोर ने बताया था, क्यों बर्बाद हुआ ‘काका’ का करियर

शर्मिला टैगोर ने सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ कई फिल्मों में काम किया। ऐसे में शर्मिला टैगोर राजेश खन्ना को लेकर बताती हैं कि उनकी लाइफस्टाइल कैसी थी।

Sushant Singh Rajput Demise: करण जौहर-आलिया भट्ट के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में गिरावट तो कंगना रनौत के फॉलोअर्स बढ़े
Amitabh Bachchan प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म में आएंगे नजर, शूटिंग की शुरू
बेटे रंजीत को हीरोइन से ‘जबरदस्ती’ करता देख भड़के थे घरवाले, बोले थे- तुमने तो नाक कटवा दी

शर्मिला टैगोर ने सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ कई फिल्मों में काम किया। ऐसे में शर्मिला टैगोर राजेश खन्ना को लेकर बताती हैं कि उनकी लाइफस्टाइल कैसी थी। उनके आसपास के लोग कैसे थे। उन्हें लोगों से उस वक्त कैसा ट्रीटमेंट मिलता था। वहीं उन्होंने ये भी बताया था कि राजेश खन्ना के साथ काम करते करते वह परेशान भी हो गई थीं। राजेश खन्ना अपनी जिंदगी में इतना अच्छा कर रहे थे। करियर था, पैसा, नाम, शौहरत सब था उनके पास। फिर ऐसा क्या हुआ कि राजेश खन्ना की जिंदगी में असफलता का दौर भी आया ?

शर्मिला टैगोर ने बताया था कि राजेश खन्ना अपने को-स्टार्स और साथ काम करने वाले लोगों को काफी कंफर्ट जोन देते थे। सेट पर हंसी खुशी का माहौल बनाए रखते थे। शर्मिला टैगोर और राजेश खन्ना ने फिल्म ‘अराधना’ में काम किया था। ये फिल्म उस साल की सुपरहिट फिल्म रही थी। इस फिल्म से राजेश खन्ना सुपरस्टार बन चुके थे ऐसे में उनके स्वभाव में भी इसी फिल्म के बाद से बदलाव भी आया था।

शर्मिला टैगोर ने अपनी लिखी एक किताब में राजेश खन्ना और उनके स्टारडम का भी जिक्र किया था। शर्मिला ने बताया था कि इस फिल्म के बाद से राजेश खन्ना के साथ उन्हें और फिल्मों के ऑफर आने लगे थे। तब जब वह सेट पर जाया करती थीं तो उस वक्त राजेश खन्ना लोकेशन पर आने के लिए बहुत वक्त लेने लगे थे। इससे शर्मिला को पर्सनली परेशानी होने लगी थी।

शर्मिला टैगोर सेट पर जैसे 9 बजे कलाकारों को बुलाया जाता था तो राजेश खन्ना 12 बजे सेट पर पहुंचते थे। इससे शर्मिला के साथ जो सीन शूट होने होते थे उनमें परेशानियां आती थीं। उस वक्त शर्मिला को अपने काम निपटा कर घर भी जाना होता था। वहीं प्रोड्यूसर्स राजेश खन्ना को उनकी लेटलतीफी के लिए कुछ नहीं कह पाते थे क्योंकि वो जानते थे कि एक बार फिल्म बन गई फिर पैसा खूब कमाना है। ऐसे में वह राजेश खन्ना के नखरे झेलते थे।