खास तरह की एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं अरूणा ईरानी, 9 साल की उम्र में शुरू किया था करियर

HomeCinema

खास तरह की एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं अरूणा ईरानी, 9 साल की उम्र में शुरू किया था करियर

बॉलीवुड की मशहूर और दिग्गज अभिनेत्री अरूणा ईरानी का जन्म 3 मई 1946 को हुआ था। उन्होंने फिल्मों में खलनायिका, हीरोइन व चरित्र अभिनेत्री के रूप में लंबे

द दूरबीन बॉयज’ का नया गाना Baahon Mein का धमाल, खूब देखा जा रहा Video
सोनम कपूर, सुशांत की मौत के बाद फिर हुईं ट्रोल | Sonam Kapoor insensitive touch upon privilege amidst sushant singh rajput suicide debate
सुशांत सिंह राजपूत के डॉक्टर ने किए Four चौंकाने वाले खुलासे

बॉलीवुड की मशहूर और दिग्गज अभिनेत्री अरूणा ईरानी का जन्म 3 मई 1946 को हुआ था। उन्होंने फिल्मों में खलनायिका, हीरोइन व चरित्र अभिनेत्री के रूप में लंबे समय तक शानदार काम किया है। वह फिल्मों में अपने खास और अलग अभिनय करने के लिए जानी जाती हैं। अरूणा ईरानी ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर साल 1961 में फिल्म ‘गंगा जमुना’ से की थी। उस समय वह महज 9 साल की थी।

‘गंगा जमुना’ के हीरो दिलीप कुमार अरूणा ईरानी के अभिनय से काफी प्रभावित हुए और बच्ची अरुणा की खूब सराहना की थी। तब से अरुणा ने अपने अभिनय से कई लोगों के दिलों को जीता। मुख्य अभिनेत्री के तौर पर वह पहली बार साल 1972 में महमूद की फिल्म ‘बॉम्बे टू गोवा’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म हिट साबित हुई। 1973 में राजकपूर की फिल्म ‘बॉबी’ में अपने दिलचस्प किरदार से अरूणा ईरानी ने जबरदस्त छाप छोड़ी। इसके बाद तो वह सशक्त चरित्र अभिनेत्री के रूप में मशहूर होती चली गईं।

गौरतलब है कि अरुणा ईरानी के पिता की एक थिएटर कंपनी थी। ऐसे में उनका कला के प्रति रुझान और समर्पण बचपन से ही रहा है। करियर की शुरूआत में उन्होंने ‘जहांआरा’, ‘फर्ज’ और ‘उपकार’ सहित कई फिल्मों में छोटे-मोटे किरदार निभाए। फिर कॉमेडी किंग महमूद के साथ उनकी जोड़ी बनी जो ‘औलाद’, ‘हमजोली’, ‘नया जमाना’ जैसी फिल्मों में इस जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।