क्या कम टीआरपी की वजह से बंद होने जा रहा है इंडियन आइडल 12 ? हिमेश रेशमिया ने खबर पर तोड़ी चुप्पी

HomeTelevision

क्या कम टीआरपी की वजह से बंद होने जा रहा है इंडियन आइडल 12 ? हिमेश रेशमिया ने खबर पर तोड़ी चुप्पी

छोटे पर्दे पर दर्शकों को सिर्फ ड्रामे का ही डेली डोज नहीं मिलता बल्कि रियलिटी शो से भी उनका भरपूर मनोरंजन होता है। डांस रियलिटी शो हो या फिर गाने का र

Farmer Protest: ट्रोलर को Kapil Sharma ने लगाई लताड़, बोले- देश की तरक्की में दो योगदान
Hema Malini के फिल्मी करियर में ‘बसंती‘ का किरदार निभाना था सबसे टफ, Indian Idol के मंच पर बताया किस्सा
‘ससुराल सिमर का 2’ को दो महीने में किया दीपिका कक्कड़ ने क्विट, एक्ट्रेस ने बताई वजह

छोटे पर्दे पर दर्शकों को सिर्फ ड्रामे का ही डेली डोज नहीं मिलता बल्कि रियलिटी शो से भी उनका भरपूर मनोरंजन होता है। डांस रियलिटी शो हो या फिर गाने का रियलिटी शो दर्शकों को इन शोज को देखना काफी अच्छा लगता है। वैसे तो छोटे पर्दे पर कई तरह के सिंगिंग रियलिटी शो आते हैं, लेकिन इंडियन आइडल हमेशा से दर्शकों का पसंदीदा रहा है। टीआरपी के मामले में भी ये शो बाकी सबको पीछे छोड़ देता है। हालांकि अब ऐसी खबरें आ रही है कि इस शो को बंद किया जा सकता है।

इंडियन आइडल शो को हमेशा से काफी अच्छी टीरआपी मिलती रही है, लेकिन सीजन 12 को लेकर ये मामला थोड़ा डगमगाता दिख रहा है। इस बार अच्छे कंटेस्टेंट होने के बाद भी शो टीआरपी की रेस में पीछे चल रहा है। ऐसे में खबरें आ रही हैं कि इंडियन आइडल सीजन 12 को बंद किया जा सकता है। इन खबरों पर शो के जज और गायक हिमेश रेशमिया ने प्रतिक्रया दी है।

हिमेश रेशमिया ने बताया कि शो के बंद होने की खबर अफवाह है और ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा। बता दें कि खबर आ रही थी कि इंडियन आइडल को सुपर डांसर शो रिप्लेस कर देगा। इस खबर पर हिमेश ने कहा कि, ‘इंडियन आइडल , सुपर डांसर को जगह जरूर देगा, लेकिन हम नए समय पर आएंगे। कंटेस्टेंट भी रहने वाले हैं, जज भी वहीं रहेंगे, बस अब आप सभी को हम रात साढ़े नौ बजे नजर आएंगे’।