कोविड के खिलाफ मैदान में उतरे गुरमीत चौधरी, आम लोगों के लिए खोलेंगे अस्पताल

HomeTelevision

कोविड के खिलाफ मैदान में उतरे गुरमीत चौधरी, आम लोगों के लिए खोलेंगे अस्पताल

देश में कोविड का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। करीब करीब हर दिन कोरोना संक्रमित मामलों में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक ओर जहां स

वनराज संग बदतमीजी करेगा पारितोष, जल्द खुलेगा एक्सट्रा मैरिटल अफेयर का राज
Indian Idol 12: रेखा ने विशाल डडलानी के सिर पर बजाया तबला, हैरान सिंगर ने शेयर की ये फनी तस्वीरें फीलिंग्स
Indian Idol 12: Manoj Muntashir ने Shammi Kapoor की शादी को लेकर कह दी ऐसी बात, अब मांग रहे माफी

देश में कोविड का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। करीब करीब हर दिन कोरोना संक्रमित मामलों में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक ओर जहां सरकार अपने स्तर पर हर कोशिश कर रही तो वहीं अब एक बार फिर सितारे भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इस लिस्ट में अब गुरमीत चौधरी भी शामिल हो गए हैं।

अभिनेता गुरमीत चौधरी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि वो आम लोगों की लिए अस्पताल खोल रहे हैं। गुरमीत ने अपने पोस्ट में बताया है कि वो इसकी शुरुआत पटना (बिहार) और लखनऊ (उत्तर प्रदेश) से करने जा रहे हैं। गुरमीत के पोस्ट को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।

गुरमीत चौधरी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘मैंने तय कर लिया है, मैं पटना और लखनऊ में आम लोगों के लिए 1000 बेड वाला अल्ट्रा मॉर्डन अस्पताल खोलूंगा। जिसे अन्य शहरों तक भी ले जाऊंगा। आप सभी का आशीर्वाद और साथ चाहिए, जय हिंद। डिटेल्स को जल्दी ही आप सभी से शेयर करूंगा।’ इसके साथ ही गुरमीत ने #CovidIndia #CovidHelp हैशटैग्स का भी इस्तेमाल किया है।

याद दिला दें कि एक दिन पहले ही गुरमीत चौधरी ने सोशल मीडिया पर अपनी इस इच्छा का जिक्र किया था। गुरमीत ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, ‘ मेरी इच्छा है कि काश मैं 10 हजार बेड वाला चैरिटेबल अस्पताल 10 अलग शहरों में खोल पाता।’ ऐसे में अपने इस पोस्ट के अगले ही दिन गुरमीत ने ये गुड न्यूज शेयर की है।

याद दिला दें कि इससे पहले गुरमीत पत्नी देबिना बनर्जी के साथ प्लाज्मा भी डोनेट कर चुके हैं। गुरमीत ने अपने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, ‘हमने हमारी ओर से मदद करते हुए प्लाज्मा डोनेट किया है। आप सभी से निवेदन है कि आप भी मदद के लिए आगे आएं और जरूरतमंदों की मदद करें।’ इसके बाद ट्वीट में गुरमीत ने एक फोन नंबर भी लिखा था।