‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3’ इस दिन होगा ऑन एयर, शाहीर शेख और एरिका फर्नाडिस की दिखेगी नोंक-झोक वाली केमेस्ट्री

HomeTelevision

‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3’ इस दिन होगा ऑन एयर, शाहीर शेख और एरिका फर्नाडिस की दिखेगी नोंक-झोक वाली केमेस्ट्री

टीवी का पॉपुलर शो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी का तीसरा सीजन बहुत जल्द ऑनएयर होने वाला है. मेकर्स ने एक दिन पहले इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी. शो

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस लीना आचार्य का निधन, किडनी की समस्या से गुजर रही थीं एक्ट्रेस
Choti Sarrdaarni: TRP के चलते मेकर्स का बड़ा फैसला, Kratika Sengar का पत्ता साफ और Nimrit Kaur Ahluwalia की हुई वापसी
Jasmin Bhasin की शक्ल तक देखना नहीं चाहते Abhinav Shukla, Bigg Boss 14 कंटेस्टेंट ने किया चौंकाने वाला खुलासा

टीवी का पॉपुलर शो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी का तीसरा सीजन बहुत जल्द ऑनएयर होने वाला है. मेकर्स ने एक दिन पहले इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी. शो अगले महीने ऑनएयर होगा. हालांकि मेकर्स ने ऑनएयर की डेट का खुलासा करने के लिए एक शर्त फैंस के साथ रखी.

मेकर्स ने प्रोमो पोस्ट को शेयर करते हुए कहा कि इस पोस्ट में 3 हजार से कमेंट करने के बाद ही इसकी ऑनएयर डेट का खुलासा किया जाएगा. लेकिन आज सुबह तक इस पोस्ट पर 9 हजार से ज्यादा कमेंट आ गए हैं. इसके बाद मेकर्स ने नया प्रोमो वीडियो शेयर किया और बताया कि शो 12 जुलाई को ऑनएयर होगा.

‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3’ में शाहीर शेख और एरिका फर्नाडिस लीड रोल में हैं. प्रोमो में कैप्शन में लिखा,”वक्त बदला है, पर देव और सोनाक्षी के रिश्तों की गहराई मैं आज भी प्यार है या बदलते वक्त के साथ दरार आई है? जाने के लिए देखिए कुथ रंग प्यारा के ऐसे भी 12 जुलाई से रात 8.30 बजे.

अभिनेता सिलीगुड़ी में शो के लिए बाहर शूटिंग कर रहे थे. सुप्रिया शुक्ला, प्रेरणा पंवार, वैभव सिंह एक बार फिर अपने किरदारों को दोबारा करने जा रहे हैं. वे पहाड़ियों में अपने आउटडोर शेड्यूल से कई तस्वीरें पोस्ट करते रहे हैं.

तीसरा सीजन वहीं से शुरू होगा जहां से पिछले सीजन में कहानी खत्म हुई थी. यह सीज़न एक मैरिड कपल के रूप में शाहीर (देव) और एरिका (सोनाक्षी) के आंतरिक संघर्षों और मतभेदों पर केंद्रित होगा