करीना की किताब उनके लिए बन गई मुसीबत, जल्द हो सकती है कानूनी कार्रवाई

HomeNews

करीना की किताब उनके लिए बन गई मुसीबत, जल्द हो सकती है कानूनी कार्रवाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) दो बच्चे की मां हैं, उन्होंने इसी साल दूसरे बच्चे को जन्म दिया है और कुछ दिनों पहले ही अपने छोटे

Hrithik Roshan shares humorous video of son Hridaan ‘sleepwalking’, Katrina Kaif is all coronary heart – bollywood
2020 में रिलीज़ होने वाली ऐसी फिल्में जिन्हे आप ज़रूर देखना चाहेंगे
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद वायरल हो रहा चेतन भगत का ट्वीट, ट्रोल हो गए अर्जुन कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) दो बच्चे की मां हैं, उन्होंने इसी साल दूसरे बच्चे को जन्म दिया है और कुछ दिनों पहले ही अपने छोटे बेटे का नाम फैंस के साथ साझा किया है. करीना और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बड़े बेटे का नाम तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) है तो वहीं छोटे बेटे का नाम जेह अली खान (Jeh Ali Khan) रखा गया है.

इसी बीच करीना ने अपनी एक किताब लॉन्च की है. इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए लोगों से शेयर की है लेकिन लगता है यह किताब करीना के लिए मुसीबत बन सकती है. दरअसल दो दिन पहले ही करीना ने अपनी किताब का एलान किया और एक वीडियो शेयर किया.

वीडियो में एक्ट्रेस किचन में कुछ पका रही होती हैं और पूछती है कि क्या बन रहा है? इसके बाद वह ओवेन खोलती हैं और उसमें से एक किताब निकालती हैं. बुक निकालकर करीना बताती हैं कि यह बन रहा है और इसका नाम ‘करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी बाइबिल’ (Kareena Kapoor Khan’s Pregnancy Bible) रखा गया है.

वहीं बुक को लेकर करीना कपूर के खिलाफ ऑल इंडिया माइनॉरिटी बोर्ड मुकदमा दर्ज करवाने की तैयारी कर रहा है. ऑल इंडिया माइनॉरिटी बोर्ड के अध्यक्ष डायमंड युसुफ ने कानपुर के चुन्नीगंज स्थित सीमेट्री में एक बैठक का आयोजन किया. जिसमें उनके किताब का नाम प्रेग्नेंसी बाइबिल रखने का विरोध जताया. इसके साथ ही बोर्ड ने किताब के नाम में बाइबिल शब्द के इस्तेमाल की निंदा की है.