करीना कपूर खान ने दिखाई छोटे नवाब की पहली तस्वीर, कैप्शन से जीत लिया फैंस का दिल

HomeCinema

करीना कपूर खान ने दिखाई छोटे नवाब की पहली तस्वीर, कैप्शन से जीत लिया फैंस का दिल

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। डिलीवरी के तुरंत बाद से ही फैंस करीना के दू

बॉलीवुड की ‘भगोड़ी दुल्हन’ हैं कटरीना कैफ, एक नहीं चार फिल्मों में छोड़कर भागी हैं शादी का मंडप
रितेश देशमुख और सोनाक्षी की फिल्म ‘ककुड़ा’ की शूटिंग शुरू, गांव में अभिशाप की होगी कहानी
धोनी की बेटी जीवा के साथ सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की तस्वीर वायरल Sushant Singh Rajput and Ex girlfriend Ankita lokhande pic with dhoni daughter Ziva viral

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। डिलीवरी के तुरंत बाद से ही फैंस करीना के दूसरे बच्चे की तस्वीर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों करीना ने अपनी सेल्फी पोस्ट की थी जिसमें यूजर्स का पहला प्रश्न यही था कि तैमूर के छोटे भाई की झलक कब सामने आएगी। बता दें कि फैंस का यह इंतजार अब खत्म हो गया है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर करीना ने एक खास मैसेज के साथ अपने छोटे बेटे संग एक तस्वीर साझा की है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दरअसल, करीना कपूर खान ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने छोटे बेटे के साथ पहली तस्वीर साझा की है। तस्वीर में देख सकते हैं कि करीना ने अपने छोटे बेटे को गोद में ले रखा है। हालांकि बेटेे की साफ तस्वीर नहीं दिख रही है सिर्फ एक झलक ही सामने आई है। तस्वीर के साथ करीना ने महिला दिवस के मौके पर एक खास कैप्शन भी लिखा है।

करीना ने लिखा कि ‘ऐसा कुछ नहीं है जो महिलाएं नहीं कर सकती हैं। महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’ करीना और उनके बेटे की इस तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। तस्वीर पोस्ट करने के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।