करीना कपूर खान ने किया इंस्टाग्राम डेब्यू, शेयर की पहली पोस्ट

HomeCinema

करीना कपूर खान ने किया इंस्टाग्राम डेब्यू, शेयर की पहली पोस्ट

करीना कपूर खान ने किया इंस्टाग्राम डेब्यू, शेयर की पहली पोस्ट लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर खान के फैंस के लिए एक अच्छी खबर ह

दीपिका ने महिलाओं को समर्पित किया रोमी देव का किरदार, फिल्म ’83’ की पहली तस्वीर आई सामने
Ajay Devgan 100वीं फ़िल्म Tanhaji का पहला पोस्टर हुआ रिलीज़
Thappad Box Office Collection Day 1: ‘थप्पड़’ की पहले दिन ऐसी रही कमाई, किया इतना कलेक्शन
करीना कपूर खान ने किया इंस्टाग्राम डेब्यू, शेयर की पहली पोस्ट
लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर खान के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। करीना कपूर खान अब आपको इंस्टाग्राम पर भी नजर आएगी। उन्होंने इंस्टाग्राम एंट्री लेते ही पहली पोस्ट भी शेयर कर दी है। करीना के इंस्टाग्राम पर छ लाख के करीबन फॉलोअर्स हो चुके हैं लेकिन उन्होंने अभी तक किसी को फॉलो नहीं किया है।
आते ही शेयर की खूबसूरत फोटो
आपको बता दें कि अभी तक उनके अकाउंट पर दो पोस्ट हैं। एक पोस्ट में उन्होंने बताया कि वो जल्द ही डेब्यू करने वाली हैं। जबकि दूसरी पोस्ट में करीना ने अपनी खूबसूरत सी तस्वीर शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए करीना ने लिखा कि The cat’s out of the bag. #HelloInstagram. 
करीना नहीं चलाएगी अकाउंट
बताते चले कि इंस्टाग्राम पर आने को लेकर करीना ने कहा था कि मुझे पता है मेरे फैन क्लब पर भी 6-7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। मेरे बहुत सारे फैन्स ये पेज चलाते हैं। मैं कह सकती हूं कि जल्द मेरा ऑफिशियल पेज होगा जो समय आने पर बनेगा। लेकिन इसे कोई और चलाएगा। इस पर मेरे काम और फिल्म के अपडेट होंगे, लेकिन कुछ पर्सनल नहीं होगा।
इंस्टग्राम पर रिस्पान्स
करीना आपको इरफान खान के साथ अंग्रेजी मीडियम में नजर आएंगी। उनकी यह फिल्म  13 मार्च को रिलीज हो रही है। इसके अलावा वह करण जौहर की मेगा स्टािरर फिल्म  तख्तं में भी काम कर रही हैं। इसके साथ साथ करीना आपको आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आमिर खान लीड रोल में हैं। इस फिल्म में मोना सिंह भी अहम रोल अदा करती नजर आएंगी। इससे पहले करीना अक्षय कुमार संग गुड न्यूज में नजर आई थीं। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। लेकिन अब देखना है कि सोशल मीडिया पर उन्हें कैसा रिस्पान्स मिलता है।