कभी 13 करोड़ में शाहरुख खान ने खरीदा था ‘मन्नत’, आज की कीमत जान दातों तले दबा लेंगे अंगुली!

HomeCinema

कभी 13 करोड़ में शाहरुख खान ने खरीदा था ‘मन्नत’, आज की कीमत जान दातों तले दबा लेंगे अंगुली!

बॉलीवुड किंग यानी शाहरुख खान ने कल अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस खास दिन पर वह अपने परिवार के साथ वह दुबई में हैं। इस दौरान की कई तस्वीरें

इस आइकॉनिक फिल्म में सतीश शाह को 50-100 रुपये की किश्तों में मिली थी फीस, जानिए कुछ रोचक तथ्य
अभिषेक बच्चन ने फ्लॉप फिल्मों से तंग होकर कर लिया था बॉलीवुड छोड़ने का फैसला, जानिए फिर अमिताभ की बात से रुके
ट्विंकल खन्ना ने समझाया प्यार का मतलब Twinkle khanna shared an superior image with Akshay kumar

बॉलीवुड किंग यानी शाहरुख खान ने कल अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस खास दिन पर वह अपने परिवार के साथ वह दुबई में हैं। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। वहीं परिवार के साथ उनके फैंस और स्टार्स ने उन्हें जन्मदिन पर ढेरों बधाई दी हैं। शाहरुख खान पिछले करीब 25 सालों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। टीवी से बड़े पर्दे तक का सफर उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने अपने अबतक के अपने ​करियर में कई सुपरहिट हिट फिल्में दी हैं।

वहीं आज शाहरुख दुनिया भर में शानदार फैन फॉलोइंग के साथ-साथ कई सौ करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। यही नहीं उनके पास कई ऐसी कीमती चीजें भी हैं जिसके बारे में आम आदमी सोच भी नहीं सकता है। वहीं कभी 13 करोड़ में खरीदे गए उनके बंगले मन्नत की आज कीमत आपके होश उड़ा देगी। यकीन मानिए इस आलीशान घर की कीमत जानकर आप दातों तले अंगुली दबा लेंगें। वहीं रिपोर्ट की मानें तो आज शाहरुख खान की इस प्रॉपर्टी की कीमत 200 करोड़ रुपए से कम नहीं होगी। ऐसा इसलिए भी क्योंकि ये घर किंग खान का है इसलिए इसकी कीमत मार्केट रेट से कहीं ज्यादा होगी।