ड्रग्स कनेक्शन: NCB ऑफिस से निकलीं दीपिका पादुकोण की मैनेजर, 6 घंटे हुई पूछताछ

HomeNews

ड्रग्स कनेक्शन: NCB ऑफिस से निकलीं दीपिका पादुकोण की मैनेजर, 6 घंटे हुई पूछताछ

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश, एनसीबी ऑफिस से निकल गई हैं। एनसीबी ऑफिस में करिश्मा से 6 घंटे तक पूछताछ चली। उन्हें गुरुवार को भी दो

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से पटना में मिले कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, हुई बातचीत, देंखे PICS regulation minister ravishankar prasad attain sushant singh rajput dwelling meet household
कंगना रनौत को सुलतान छोड़ने पर मिली धमकी, सुशांत के साथ भी यही हुआ | Yashraj Movies threatened Sushant Singh Rajput and Kangana Ranaut
8 करोड़ की कार से चलते हैं प्रभास और दो आलीशान बंगलों के मालिक हैं बाहुबली

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश, एनसीबी ऑफिस से निकल गई हैं। एनसीबी ऑफिस में करिश्मा से 6 घंटे तक पूछताछ चली। उन्हें गुरुवार को भी दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया है। उनसे सेकंड राउंड की पूछताछ होगी क्योंकि अभी तक उनका बयान पूरा नहीं हो पाया है।

बता दें कि करिश्मा को एनसीबी ने सुशांत सिंह राजपूत मामले से शुरू हुए बॉलीवुड के ड्रग कनेक्शन से जुड़े सवाल करने के लिए बुलाया। करिश्मा काफी समय से गायब थीं और अब आखिरकार एनसीबी के दफ्तर पहुंचीं। करिश्मा प्रकाश यहां अपने वकील संग गई थीं।

करिश्मा के घर से मिले थे ड्रग्स
पिछले दिनों NCB की रेड के दौरान करिश्मा के घर से हशीश बरामद हुआ था, जिसके बाद करिश्मा को 2 बार NCB ने समन भेजा था। NCB सूत्रों के मुताबिक, केस नंबर 15/20 में करिश्मा और दीपिका पादुकोण दोनों से आमने सामने बैठाकर चैट दिखाकर पूछताछ हुई थी।

27 अक्टूबर को एक गिरफ्तार ड्रग पेडलर की जानकार पर करिशमा के घर की तलाशी की गयी थी, जिसमें एनसीबी अफसरों को 1.7 ग्राम हशीश और CBD ऑइल की तीन वाइल मिली थीं। ये ड्रग्स मिलने के बाद करिश्मा को समन किया गया था। समन करिश्मा के घर और क्वान टैलेंट मैनेजमेंट के ऑफिस भेजा गया था। लेकिन करिश्मा एनसीबी के सामने पेश नहीं हुई थीं।