कंगना रनौत का मजाक उड़ाना करण पटेल को पड़ा भारी, नाराज रंगोली चंदेल ने एक्टर को कहा-धरती का बोझ

HomeCinema

कंगना रनौत का मजाक उड़ाना करण पटेल को पड़ा भारी, नाराज रंगोली चंदेल ने एक्टर को कहा-धरती का बोझ

टीवी सीरियल स्टार करण पटेल ने हाल ही में कंगना रनौट के उस ट्वीट का मजाक बनाया, जिसमें उन्होंने ऑक्सीजन को लेकर टीएमसी नेताओं और ममता बनर्जी के खिलाफ ट

जब ऐश्वर्या राय बच्चन के बैकग्राउंड डांसर बने थे सुशांत सिंह राजपूत Sushant singh rajput dance as Aishwarya rai bachchan Background dancer, Video viral
कल्कि की बेटी की पहली तस्वीर आई सामने, बॉयफ्रेंड की गोद में दिखी Sappho
भूल-भुलैया 2 के सेट पर कार्तिक-कियारा कर रहे थे रोमांस, लीक हो गया वीडियो

टीवी सीरियल स्टार करण पटेल ने हाल ही में कंगना रनौट के उस ट्वीट का मजाक बनाया, जिसमें उन्होंने ऑक्सीजन को लेकर टीएमसी नेताओं और ममता बनर्जी के खिलाफ टिप्पणी की थी। करण पटेल ने कंगना के ट्वीट को इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा था कि देश ने इस महिला के जरिए बेस्ट स्टैंड अप कॉमेडियन पैदा किया है। करण पटेल का यह कॉमेंट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, अब करण के इस बयान पर कंगना की बहन रंगोली चंदेल का रिएक्ट करते हुए टीवी स्टार को धरती का बोझ कहा है।

रंगोली चंदेल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से करण के इंस्टा स्टोरी का एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, तुम इस दुनिया के सबसे निठल्ले इंसान हो, जिसके पास कोई काम नहीं ,जिसने खुद कभी पर्यावरण के लिए कुछ नहीं और सिर्फ धरती पर बोझ बना बैठा हुआ है। थोड़ा तो सुधर जाओ।’ करण पर किया गया रंगोली चंदेल का पटलवार सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

ये बात तो सभी को पता है कि एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाक बयानबाजी और बड़बोलेपन के चलते कई बार विवादों से घिरी रहती हैं। वह अपने इस बोल्ड अंदाज और विवादित टिप्पणियों के चलते वह अक्सर लोगों के निशाने पर रही हैं। हाल ही में कंगना ने लोगों से पेड़ लगाने की अपील करते हुए ट्वीट किया कि हर कोई भारी मात्रा में आक्सीजन संयंत्रों का निर्माण कर रहा है, टन पर टन ऑक्सीजन सिलेंडर मिल रहे हैं। हम उन सभी ऑक्सीजन की क्षतिपूर्ति कैसे करेंगे जो हम पर्यावरण से जबरदस्ती खींच रहे हैं? ऐसा लगता है कि हमने अपनी गलतियों से कुछ नहीं सीखा और यही सोच आज मुसीबत का कारण बन रहे हैं। पेड़ जरूर लगाएं।