एनिवर्सिरी पर विराट को खूब खरी-खोटी सुनाएगी सई, रिश्ता तोड़ने की कहेगी बात

HomeTelevision

एनिवर्सिरी पर विराट को खूब खरी-खोटी सुनाएगी सई, रिश्ता तोड़ने की कहेगी बात

टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में आपने अब तक देखा कि विराट सई को लेकर महाबलेश्वर गया है. विराट कई बार कोशिश कर

जब Nora Fatehi को देख Terence Lewis ने ‘गाया’ – पहला पहला प्यार है गाना, शर्म से लाल हो गया था नोरा का चेहरा
Indian Idol 12: Pawandeep Rajan ने अपने हाथों से Arunita Kanjilal को खिलाया बर्थडे का केक
‘खतरों के खिलाड़ी 11’ की टीआरपी लिस्ट के टॉप-5 हाईएस्ट रेटिंग शोज में एंट्री, ‘अनुपमा’ अब भी है नंबर वन शो

टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में आपने अब तक देखा कि विराट सई को लेकर महाबलेश्वर गया है. विराट कई बार कोशिश करता है कि वो सई से अपने दिल की बात बोल दे लेकिन नहीं कह पाता है. उल्टा सई अपने में ठान लेती है कि वो अब पाखी और विराट को मिलवाकर ही रहेगी. शो में समर की भी एंट्री हो चुकी है.

आज सम्राट बच्चों के साथ वैन में नजर आएगा और दूसरी तरफ विराट सई के साथ कार में होता है, दोनों एक-दूसरे के करीब आकर भी अलग हो जाते हैं. दूसरी तरफ पाखी को घरवाले सहारा देते हैं और उसे समझाने की कोशिश करते हैं. विराट सई के लिए सरप्राइज प्लान करता है और मोहित और सनी सई को सरप्राइज देने पहुंच जाते हैं.

सई ये सरप्राइज देखकर हैरान रह जाती है. सई विराट पर गुस्सा होती है और कहती है कि उसकी और विराट की शादी एक डील है. सई कहती है कि वो इस सरप्राइज से शॉक हो गई है. सई विराट को बुरा भला सुनाती है. सई विराट को कहती है कि वो पाखी के लिए कमिटेड है. विराट लाख समझाने की कोशिश करता है लेकिन सई नहीं मानती.

सई कहती है कि यह रिश्ता तभी तक है जब तक वो डॉक्टर नहीं बन जाती. मोहित भी सई को समझाने की कोशिश करता है. लेकिन सई नहीं मानती है. सई कहती है कि एक दिन आएगा कि उसे विराट को छोड़कर जाना पड़ेगा तो एनिवर्सिरी मनाने का क्या फायदा. सई बताएगी कि उसने सम्राट को ढू्ंढ़ लिया है और यह जानकर विराट इमोशनल हो जाएगा.