इस हफ्ते दिखा इन 5 शोज का दबदबा, No. 1 की गद्दी पर बैठी है Anupamaa

HomeTelevision

इस हफ्ते दिखा इन 5 शोज का दबदबा, No. 1 की गद्दी पर बैठी है Anupamaa

हमेशा की तरह इस हफ्ते भी रूपाली गांगुली स्टारर ‘अनुपमा’ ने फिर से बाजी मार ली है। बात की जाए पांचवे पायदान की तो इस नम्बर पर दो शोज ने कब्जा जमाया है।

चौहान हाउस में होगी सम्राट की एंट्री, पाखी के अरमानों पर फिरेगा पानी
लगातार गिरती टीआरपी से स्टार प्लस में हड़कंप, ‘अनुपमां’ से इस चर्चित अभिनेता की हुई छुट्टी
Indian Idol 12: रेखा ने विशाल डडलानी के सिर पर बजाया तबला, हैरान सिंगर ने शेयर की ये फनी तस्वीरें फीलिंग्स

हमेशा की तरह इस हफ्ते भी रूपाली गांगुली स्टारर ‘अनुपमा’ ने फिर से बाजी मार ली है। बात की जाए पांचवे पायदान की तो इस नम्बर पर दो शोज ने कब्जा जमाया है।टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ का लेटेस्ट ट्रैक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे स्टारर सीरियल अनुपमा ने इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में बाजी मारी है।

नील भट्ट (Neil Bhatt), ऐश्वर्या शर्मा और आएशा सिंह (Ayesha Singh) स्टारर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ इस हफ्ते भी दूसरे पायदान पर है। इस सीरियल का करेंट ट्रैक पाखी और सई की कैटफाइट के इर्द-गिर्द घूम रहा है।

सब टीवी के इस कॉमेडी शो की रेटिंग में जबरदस्त उछाल देखने को मिली है। इस सीरियल ने लम्बी छलांग मारते हुए इस हफ्ते तीसरे पायदान पर कब्जा जमा लिया है।

सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) स्टारर सीरियल ‘इमली’ का करेंट ट्रैक काफी बोरिंग हो चुका है और इसका सीधा असर इसकी टीआरपी पर पड़ा है। इस हफ्ते ये सीरियल चौथे नम्बर पर है।

इस हफ्ते पांचवे पायदान के लिए इन दो शोज में तगड़ी भिड़ंत देखने को मिली है। दोनों ही शोज ने एक जैसे रेटिंग बटोरे हैं।शिल्पा शेट्टी के इस शो ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। इस हफ्ते ये शो भी पांचवे पायदान पर है और इसका अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है।

इस सिंगिंग रिएलिटी शो के मेकर्स दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। इस हफ्ते इस शो पर जावेद अख्तर बतौर मेहमान बनकर पहुंचेंगे। बीते दिनों सवाई भाट (Sawai Bhatt) को इस शो से बाहर किया गया है, जिसके चलते मेकर्स एक बार फिर से लोगों को निशाने पर आ गए थे।