इस वजह से शशि कपूर को गे समझ बैठीं थीं पत्नी जेनिफर केंडल, खुद अभिनेता ने किया था खुलासा

HomeCinema

इस वजह से शशि कपूर को गे समझ बैठीं थीं पत्नी जेनिफर केंडल, खुद अभिनेता ने किया था खुलासा

18 मार्च 1938 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में जन्में शशि कपूर ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थीं। हिंदी सिनेमा में शशि कपूर ने अपन

शादी के बाद पर्दे से दूर हुई ये अभिनेत्रियाँ रीवा की राजकुमारी भी शामिल
हीर-रांझा में राजकुमार के साथ किया काम, अभिनेत्री की हत्या से बॉलीवुड था सन्न
“मैं वापस आऊंगा, पुनर्जन्म लेकर तुम्हारी कोख से पैदा होंगा” राखी सावंत का दावा-सपने में आए सुशांत Rakhi Sawant dream Sushant Singh Rajput says he’ll got here rebirth

18 मार्च 1938 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में जन्में शशि कपूर ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थीं। हिंदी सिनेमा में शशि कपूर ने अपने परिवार की विरासत को जिस तरह संभाला और अपने दम पर खुद को इंडस्ट्री में स्थापित किया था वो वाकई काबिले तारीफ है। शशि कपूर उस ‘कपूर’ खानदान के बेटे थे जिसका शुरू से ही हिंदी सिनेमा में एक अलग रुतबा रहा है। हालांकि कपूर खानदान के बाकी सदस्यों की तरह ही उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी भी दर्शकों के लिए बेहद खास रही। आज उनके बर्थ एनिवर्सिरी के मौके पर आपको बताते हैं वो किस्सा जब शशि की पत्नी जेनिफर उन्हें गे समझ बैठी थीं।

जेनिफर और शशि कपूर की प्रेम कहानी बॉलीवुड में बहुत मशहूर थी। उनके प्रेम के कई दिलचस्प किस्सों के बारे में लोग जानते हैं, लेकिन कुछ किस्से ऐसे हैं जिनसे आज भी लोग बेखबर हैं। ऐसा ही एक किस्सा जेनिफर की छोटी बहन फैलिसिटी केंडल ने अपनी किताब ‘व्हाइट कार्गो’ में बताया था। इस किताब में उन्होंने जेनिफर और शशि कपूर की प्रेम कहानी का भी जिक्र किया था।

फैलिसिटी की किताब के अनुसार जेनिफर अपने एक दोस्त के साथ ओपेरा हाउस में नाटक देखने गईं थी जब शशि की निगाहें उन पर टिक गईं थीं। शशि ने जेनिफर को देखा और उसी वक्त अपना दिल उनके नाम कर बैठे। हालांकि तब शशि बड़ा नाम नहीं थे इसलिए उन्हें जेनिफर से जान पहचान करने में वक्त लगा था।