इन अभिनेत्रियों ने फिल्माया इतना बोल्ड सीन, देखकर सेंसर बोर्ड भी हुआ हैरान, चलानी पड़ी कैंची

HomeCinema

इन अभिनेत्रियों ने फिल्माया इतना बोल्ड सीन, देखकर सेंसर बोर्ड भी हुआ हैरान, चलानी पड़ी कैंची

हिन्दी फिल्म जगत में कई ऐसी फिल्में बनी हैं जिनमें बोल्ड सींस देकर अभिनेत्रियों ने हर किसी को हैरान कर दिया। आज कल तो हर दूसरी फिल्म में बोल्ड सींस का

सुशांत की मौत के बाद भेदभाव पर अभय देओल का बड़ा बयान, अवॉर्ड फंक्शन को बताया फैमिली अवॉर्ड- खुलासा Abhay Deol submit on bollywood awards Hypocrisy Reveals how movie business Bias
Kangana Ranaut ने शेयर की अपने ‘धाकड़’ किरदार ‘एजेंट अग्नि’ की झलक
जॉन अब्राहम ने एक विलेन रिटर्न्स से शेयर की न्यूड तस्वीर, फैन्स बोले- भाई कपड़े कहां गए?

हिन्दी फिल्म जगत में कई ऐसी फिल्में बनी हैं जिनमें बोल्ड सींस देकर अभिनेत्रियों ने हर किसी को हैरान कर दिया। आज कल तो हर दूसरी फिल्म में बोल्ड सींस का तड़का लगता हैं। फिल्म में अभिनेता और अभिनेत्री के बीच खूब बोल्ड सींस देखने को मिलते हैं, जिनकी चर्चा थिएटर से बाहर निकलने के बाद भी होती है। कभी-कभी तो बोल्ड सीन फिल्म को हिट करवाने का सबसे बड़ा कारण बन जाती हैं। लेकिन कुछ फिल्मों में बोल्ड सींस इस कदर होते हैं कि सेंसर बोर्ड को उन पर कैंची चलानी पड़ती है।

बॉलीवुड में कई कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिन्होने टॉपलेस होने से लेकर बड़े पर्दे पर इंटीमेट सींस देने तक कोई परहेज नहीं किया। बड़े पर्दे पर बोल्ड सीन देकर उन्होने सिर्फ सबको हैरान ही नहीं किया बल्कि इस कदर तहलका मचाया कि सोशल मीडिया पर भी वो चर्चा का विषय बन गईं।

पहला नाम अभिनेत्री राधिका आप्टे का है। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि राधिका आप्टे बहुत ही उम्दा अभिनेत्री हैं। लेकिन वो अपने अभिनय के साथ-साथ बड़े पर्दे पर अपनी बोल्डनेस दिखाने से भी पीछे नहीं हटी। राधिका आप्टे ने बदलापुर, हंटर सहित कई फिल्मों में बोल्ड सींस दिए हैं।

माही गिल जिस भी फिल्म का हिस्सा रही हैं उस फिल्म में उन्होने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। माही गिल भी बड़े पर्दे पर बोल्ड सींस देने से बिलकुल परहेज नहीं करती। उन्होने साहिब बीवी और गैंगस्टर में बहुत ही सहजता के साथ बोल्ड सींस शूट किए थे। यहां तक कि उन्होने वेब सीरीज ‘अपहरण’ में भी जबरदस्त बोल्ड सींस दिए थे जिसकी खूब चर्चा हुई थी।

अगर बात बोल्ड सींस देने वाली अभिनेत्रियों की हो रही हो और उसमें मल्लिका शेरावत का नाम न हो ऐसा भला कैसे हो सकता है। मल्लिका ने एक नहीं दो नहीं लगभग अपनी सभी फिल्मों में बोल्ड सींस दिए हैं। लेकिन उनके सबसे चर्चित बोल्ड सींस इमरान हाशमी के साथ ‘मर्डर’ में फिल्माए गए सीन हैं।

दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान अपनी खूबसूरती और अभिनय को लेकर जितना चर्चा में रही उतना ही चर्चा में वो अपनी बोल्डनेस को लेकर भी रही हैं। अपनी फिल्मों में वो अधिकतर बोल्ड सींस देने के लिए जानी जाती हैं। सत्यम-शिवम-सुंदरम में जीनत अमान ने कई सींस देकर सबको हैरान कर दिया था।

करीना कपूर खान ने भी बोल्ड सीन देने से परहेज नहीं किया। उन्होने सैफ अली खान के साथ फिल्म कुर्बान में इंटीमेट सीन देकर बॉलीवुड में सनसनी मचा दी थी। फिल्म में उन्होने सैफ अली खान के साथ कई लव मेकिंग सींस दिए थे।

सनी लियोनी हर फिल्म में बड़ी ही सहजता के साथ बोल्ड सींस देती हैं। फिल्म जगत में अपनी शुरुआत करने से पहले सनी लियोनी एडल्ट फिल्में करती थीं। उन्होने अपनी पहली ही फिल्म ‘जिस्म 2’ में जमकर बोल्ड सींस दिए थे।