इंडियन आइडल 12 फिर विवादों में, सवाई के बाद अब सायली कांबले को गरीब दिखाने पर उठे सवाल

HomeTelevision

इंडियन आइडल 12 फिर विवादों में, सवाई के बाद अब सायली कांबले को गरीब दिखाने पर उठे सवाल

टीवी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। एक ओर जहां शो के कंटेस्टेंट्स अपनी आवाज के जादू से जज और दर्शकों का दिल जीत

Anupamaa और Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin समेत इन 9 टीवी शोज में हैं 2-2 विलेन,
13 सालों बाद श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी की बेटी पलक से हुई मुलाकात, शेयर कीं तस्वीरें
रिकॉर्ड तोड़ महाकाव्य रामायण की एक बार फिर टीवी पर वापसी, दिन और टाइम नोट कर लें

टीवी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। एक ओर जहां शो के कंटेस्टेंट्स अपनी आवाज के जादू से जज और दर्शकों का दिल जीत रहे हैं तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स पर झूठ बोलने का भी आरोप लग रहा है। हाल ही में सवाई भट्ट को लेकर शो विवाद में था तो अब सायली कांबले को लेकर नया विवाद दिख रहा है।

शो की कंटेस्टेंट सायली कांबले (Sayli Kamble) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सायली, सुरेश वाडकर जैसे दिग्गज गायक के साथ स्टेज शेयर कर रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट में कह रहे हैं कि सुरेश वाडकर के साथ स्टेज शेयर करने वाला शख्स कोई छोटा-मोटा तो नहीं होगा। लोग कमेंट्स में कह रहे हैं कि अगर पहले से ही चुने हुए लोगों को शो में लाना होता है तो फिर ऑडिशन्स ही क्यों लिए जाते हैं।

दरअसल शो की कंटेस्टेंट सायली कांबले के बारे में शो में बताया गया था कि वो एक गरीब घर से हैं और उनके घर में टीवी तक नहीं है। इसके बाद जैकी श्रॉफ वाले एपिसोड में सायली ने परफॉर्मेंस के बाद कहा था कि वे भी जैकी श्रॉफ की तरह एक बस्ती (चॉल) में रहती हैं। इसके साथ ही शो में दिखाया गया था कि कैसे एक गरीब परिवार से निकलकर एंबुलेंस ड्राइवर की बेटी इंडियन आइडल के मंच पर धमाल मचा रही है।

गौरतलब है कि सायली से पहले सवाई भट्ट भी सुर्खियों में थे। याद दिला दें कि सोशल मीडिया यूजर्स और शो के दर्शकों ने इंडियन आइडल पर पहले सवाई की गरीबी दिखाने और फिर गीतकार संतोष आनंद की लाचारी का इस्तेमाल टीआरपी के लिए करने पर मेकर्स की खिंचाई की थी।