आदिपुरुष मूवी के सेट पर साजिश के तहत लगाई गई आग? करोड़ों रुपये का हुआ नुकसान

HomeCinema

आदिपुरुष मूवी के सेट पर साजिश के तहत लगाई गई आग? करोड़ों रुपये का हुआ नुकसान

आदिपुरुष मूवी की शूटिंग के दौरान फिल्म सेट पर पहले ही दिन आग लगने की घटना में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में ल

फिल्म ‘आरआरआर’ में अजय देवगन के रोल का खुलासा, फ्रीडम फाइटर के रूप में आएंगे नजर
इस वजह से खास है लता मंगेशकर की बचपन की ये तस्वीर, कहा- ‘यकीन नहीं होता 83 साल हो गए
उससे अच्छा तो तुमार यू टापू है भैया : फिल्म “बाला” Bala Ayushman Khurana

आदिपुरुष मूवी की शूटिंग के दौरान फिल्म सेट पर पहले ही दिन आग लगने की घटना में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में लगी इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन फिल्म सेट को बड़ा नुकसान पहुंचा है। इस बीच कुछ सूत्रों ने आग लगने की घटना के पीछे किसी साजिश की आशंका जताई है। SpotboyE ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा है कि आखिर पहले दिन फिल्म सेट पर आग कैसे लग सकती है, जबकि पूरी सावधानी बरती गई थी। यह हैरानी भरा है। फिल्म यूनिट के एक सदस्य ने कहा कि इसमें कोई साजिश नजर आती है।

सूत्रों का कहना है कि किसी भी अनहोनी को लेकर सावधानी के सारे उपाय किए गए थे। फिर कैसे आग लग गई? फिल्म को लेकर सैफ अली खान के एक बयान पर उठे विवाद के चलते भी तमाम आशंकाएं जाहिर की जा रही हैं। सैफ अली खान ने कहा था कि इस मूवी में रावण के मानवीय पहलुओं को दिखाने का प्रयास किया जाएगा।

उनके इस बयान पर विवाद छिड़ गया था, जिसके बाद उन्होंने माफी मांगी थी और बयान वापस ले लिया था। फिल्म के आधिकारिक प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है, ‘आज आदिपुरुष मूवी के सेट पर दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। शुक्र है कि सभी सुरक्षित और बेहतर हैं। मुंबई पुलिस और फायर ब्रिगेड के सपोर्ट के लिए हम धन्यवाद देते हैं।’