आजादी के रियल हीरोज पर आधारित हैं ये 6 फिल्में,

HomeCinema

आजादी के रियल हीरोज पर आधारित हैं ये 6 फिल्में,

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर टीवी पर आपने एक से बढ़कर एक देशभक्ति की फिल्में देखी होंगी। इन फिल्मों को देखकर हर आम आदमी का सीना चौड़ा हो जाता है। स्वतंत

Bollywood Films पूरे हो गए 20 साल
Sobhita Dhulipala का फर्स्ट लुक रिलीज, इस दिन आएगा फिल्म ‘मेजर’ का टीजर
सुशांत सिंह राजपूत के पास three कंपनियां लेते थे इतनी फीस, आर्थिक हालात का खुलासा Sushant Singh Rajput three firms one with rhea chakraborty his charges and all monetary particulars

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर टीवी पर आपने एक से बढ़कर एक देशभक्ति की फिल्में देखी होंगी। इन फिल्मों को देखकर हर आम आदमी का सीना चौड़ा हो जाता है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति से भरपूर उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, स्वदेश, रंग दे बसंती, लक्ष्य, बॉर्डर, एलओसी, द गाजी अटैक, मिशन कश्मीर,नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगॉटन हीरो, टैंगो चार्ली, मंगल पांडे, द लीजेंड ऑफ भगत सिंह,  केसरी, राजी, पूरब और पश्चिम, चिट्टागोंग, शहीद, उपकार और वेब सीरीज द फॉरगॉटन आर्मी कई फिल्में आपको आजादी का महत्व समझा देंगी। लेकिन सोचिए ये महज एक फिल्म है असल जिंदगी में देश के हीरोज ने कैसे देश को आजाद कराने के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी होगी।

हमारे देश की आजादी में रानी लक्ष्मी बाई की भूमिका को कोई नहीं भूल सकता। ऐसे में साल 1953 में निर्देशक सोहराब मोदी ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जिंदगी को पर्दे पर दिखाया। जिसे दर्शकों का प्यार मिला वहीं दशकों बाद कंगना रणौत फिल्म ‘मणिकर्णिका’ में भी रानी लक्ष्मीबाई के किरदार को एक बार फिर से जिंदा कर दिया। आजादी के मौके पर परिवार के साथ ये फिल्म देखी जा सकती है।

शहीद भगत सिंह पर बनने वाली पहली फीचर फिल्म शहीद-ए-आजम भगत सिंह साल 1965 में आई थी। उस दौरान भारत-पाकिस्तान युद्ध चल रहा था। फिल्म में मुख्य भूमिका में मनोज कुमार थे। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इसके बाद भगतसिंह पर कई और फिल्में बनी लेकिन मनोज कुमार जैसा किरदार और कोई नहीं निभा सका। हालांकि अजय देवगन स्टारर भगत सिंह को भी दर्शकों का प्यार मिला था।

गांधी (1982)इस फिल्म की खास बात है कि गांधी जी के जीवन पर आधारित इस फिल्म को विदेशियों ने बनाया। दरअसल, एक विदेशी गांधी के इतने कायल हुए कि उन्होंने उन पर फिल्म बनाने का फैसला किया। यहां तक की फिल्म में मुख्य किरदार, लेखन और निर्देशन का जिम्मा भी विदेशियों ने ही लिया। लेकिन फिल्म के निर्माण में भारतीय सरकार और लोगों का भी अहम योगदान था। इस फिल्म को दुनियाभर में खूब पसंद किया गया। नतीजतन इस फिल्म को ऑस्कर में 11 श्रेणियों में नामांकित किया, जिसमें से श्रेष्ठ फिल्म, निर्देशन व अभिनय समेत 8 श्रेणियों में यह ऑस्कर जीती। इसके अलावा यह फिल्म राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी है।

सरदार (1993)अखंड भारत का निर्माण करने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल पर आधारित इस फिल्म में परेश रावल ने शानदार भूमिका अदा की थी। फिल्म में दिखाया गया है कि आजादी के बाद सरदार जी ने कैसे देश को एक बनाया? फिल्म में कई रोचक हिस्से हैं। इसे देखने के बाद लोगों की सोई हुई देशभक्ति जग जाएगी।

देश की आजादी में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का अहम योगदान रहा है। लेकिन कम ही लोग इसे याद रखते हैं। साल 2004 में श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने लोगों का दिल जीत लिया और उन्हें नेताजी के किरदार से अवगत कराया। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस में फ्लॉप ही रही, लेकिन 2 श्रेणियों में फिल्म नेशनल अवॉर्ड जीतने में सफल रही।

आमिर खान स्टारर इस फिल्म में साल 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई को दिखाया गया है। मंगल पांडे पर बनी ये इकलौती फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल तो नहीं दिखा पाई। लेकिन 1857 की क्रांति से जुड़ी जानकारी के लिए ये फिल्म देखी जा सकती है।