अल्लू अर्जुन की 4 साल की बेटी कर रही हैं डेब्यू, समांथा अक्किनेनी की फिल्म में आएंगी नजर

HomeCinema

अल्लू अर्जुन की 4 साल की बेटी कर रही हैं डेब्यू, समांथा अक्किनेनी की फिल्म में आएंगी नजर

अल्लू अर्जुन ने अपने अंदाज और एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. अल्लू अर्जुन तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार हैं और उनकी जबरदस्त फै

Salman Khan की Tiger 3 और Shahrukh Khan की Pathan में होगा ये खास कनेक्शन, फैन्स हो जाएंगे हैरान
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में स्टाफ और मैनेजर का बड़ा बयान Sushant Singh Rajput suicide family workers and Supervisor surprising assertion
सोनू निगम के सपोर्ट में उतरे ट्विटर फैंस, भूषण कुमार को एक्सपोज करने की दी थी धमकी twitter development Sonu Nigam on T-series Bhushan kumar days after calling music mafia in bollywood

अल्लू अर्जुन ने अपने अंदाज और एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. अल्लू अर्जुन तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार हैं और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है. अल्लू अर्जुन की फिल्मों की दर्शकों के बीच जबरदस्त डिमांड भी है. सेलेब्स भी उनके स्टाइल को कॉपी करते हैं. सलमान खान ने भी हाल ही में ‘सीटी मार’ सॉन्ग के लिए शुक्रिया कहा था. वहीं अब अल्लू अर्जुन की बेटी अल्लू अरहा भी एक्टिंग में डेब्यू करने जा रही हैं. इस बात की जानकारी अल्लू अर्जुन ने खुद सोशल मीडिया पर दी है.

अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी की तस्वीर के साथ शानदार पोस्ट लिखा है वे लिखते हैं, ‘अल्लू परिवार के लिए इस बात की घोषणा करना गर्व से कम नहीं है. अल्लू परिवार की चौथी पीढ़ी अल्लू अरहा ‘शकुंतलम’ फिल्म के साथ डेब्यू करने जा रही हैं. टीम को मेरी तरफ से शुभकामनाएं.’ बता दें कि इस फिल्म में उनके साथ समांथा अक्किनेनी नजर आएंगी. अल्लू अर्जुन के दादा जी उनके पिता खुद अल्लू अर्जुन तीन पीढ़ियों से इंडस्ट्री में हैं. वहीं अब चौथी पीढ़ी के एंट्री करने पर परिवार गर्वांविंत महसूस कर रहा है.

आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन की सफलता का राज एक्शन, कॉमेडी और रोमांस से भरी फिल्में है. इस वजह से वह देश भर के दर्शकों अपनी ओर खींच ही लेते हैं. अल्लू अर्जुन ने साल 2003 में फिल्म ‘गंगोत्री’ से फिल्मों में एंट्री की थी. उन्होंने एक नहीं बल्कि कई हिट फिल्में दी हैं. वे नंदी अवॉर्ड्स और फिल्मफेयर अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं. फैंस को उनका फिल्मों में हर एक किरदार पसंद आता है. फैंस उनकी फिल्में रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं. बता दें कि अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 13 अगस्त को पैन इंडिया पर रिलीज की जाएगी.