माँ को याद करके भावुक हुए अर्जुन साझा किये अपने दिल के जज्बात

HomeCinema

माँ को याद करके भावुक हुए अर्जुन साझा किये अपने दिल के जज्बात

माँ को याद करके भावुक हुए अर्जुन साझा किये अपने दिल के जज्बात मशहूर फिल्म स्टार अर्जुन कपूर अपनी माँ मोना कपूर को बहुत याद करते हैं और उनको य

देव डी: अभय देओल से डायरेक्टर अनुराग कश्यप को हुई थी ये बड़ी दिक्कत, बातचीत कर दी बंद
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से सदमे में है उनका पालतू कुत्ता, वीडियो वायरल | Sushant Singh Rajput’s pet canine devastated, heartbroken with actor’s demise, video viral
नेपोटिज्म, उत्पीड़न फिर बैन – सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर इस क्रिकेटर का दर्दनाक पोस्ट cricketer yuzvendra chahal increase questions on sushant singh rajput suicide

माँ को याद करके भावुक हुए अर्जुन साझा किये अपने दिल के जज्बात

मशहूर फिल्म स्टार अर्जुन कपूर अपनी माँ मोना कपूर को बहुत याद करते हैं और उनको याद करते हुए वह भावुक हो गए। अर्जुन ने अपनी माँ के साथ 25 साल बिताएं हैं और उनको अपनी माँ से बेहद लगाव था इसीलिए उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी माँ को याद करते हुए एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने एक लंबा नोट भी लिखा है।

अर्जुन ने अपनी लिखी हुई एक पुरानी कविता को शेयर भी किया है जो उन्होंने लगभग 12 साल की उम्र में अपनी माँ मोना कपूर के लिए लिखा था।

अर्जुन ने उस लेटर में लिखा कि “मैं उनके प्यार को बहुत मिस करता हूँ और इसको मानने के अलावा मेरे पास और कोई चारा नहीं है कि मुझे उनका प्यार अब नहीं मिल पाएगा। कई बार यह नाइंसाफी लगती है और मुझे बहुत परेशान भी करती है पर मैं बेहद मजबूर महसूस करता हूं अपने आप को, मैं एक बेटा होने के नाते यह लिख रहा हूँ और इस से ज्यादा कुछ नहीं”।

उन्होंने आगे यह लिखा कि “काश मैं उनकी आवाज में एक बार फिर से बेटा सुन पाता जब भी उनकी याद आती है मुझे सब कुछ बहुत खराब लगने लगता है। मैं 8 साल पहले ही टूट गया था अब हर सुबह सिर्फ खुद को संभालने के लिए ही मुस्कुराता हूं लेकिन माँ की कमी कभी भी पूरी नहीं होगी मेरे जीवन में”।

अर्जुन आगे लिखते है कि “मुझको नहीं पता कि मैं अपनी भड़ास यहां पर क्यों निकाल रहा हूं पर मुझे लगता है कि जिंदगी हम पर बहुत बड़ा असर डालती है क्योंकि हम इंसान हैं। मैं स्वीकार करता हूं कि मैं कोई हीरो नहीं हूँ मुझ पर भी इसका असर पड़ता है। आखिर में अर्जुन यह भी लिखते हैं कि आपकी बहुत याद आती है आप जहां भी हो खुश रहें मैं आपसे सबसे ज्यादा प्यार करता हूं।“