अमिताभ बच्चन ने दिल्ली के गुरुद्वारा फैसिलिटी को दान दिए 2 करोड़ रुपये, बोले- सिखों की सेवा को सलाम

HomeNews

अमिताभ बच्चन ने दिल्ली के गुरुद्वारा फैसिलिटी को दान दिए 2 करोड़ रुपये, बोले- सिखों की सेवा को सलाम

कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में अब तक लाखों लोगों की जान जा चुकी है. कोरोना की दूसरी लहर की मार पूरा भारत झेल रहा है और तीसरी लहर के आने की आशंका

‘Depend your blessings then being vicious vultures’: Irrfan Khan’s spouse Sutapa on response to Sushant Singh Rajput’s loss of life – bollywood
आमिर खान ने दिया ‘पानीपत’ पर रिएक्शन तो अर्जुन कपूर का यूं आया जवाब
सिर्फ आमिर खान की बेटी ही नहीं, इन 7 सेलेब्स के भी पुकारे जाते हैं गलत नाम

कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में अब तक लाखों लोगों की जान जा चुकी है. कोरोना की दूसरी लहर की मार पूरा भारत झेल रहा है और तीसरी लहर के आने की आशंका भी जताई जा रही है. ऐसे में फिल्म और टीवी की हस्तियां तक कोविड मरीजों और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आई हैं. सोनू सूद ने पिछले साल से लोगों की मदद में लगे हैं, तो वहीं सलमान खान सहित और भी स्टार्स ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है.

अब खबर है कि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने दिल्ली के एक कोविड सेंटर के लिए दो करोड़ रुपये दान दिए हैं. इतना ही नहीं, बच्चन कोविड सेंटर के आयोजकों को फोन कर रोजाना सुविधाओं का जायजा लेते रहते हैं. इस बात का खुलासा दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक ट्वीट में किया गया है.

शिरोमणी अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने ट्वीट में लिखा- “सिख महान हैं, सिखों की सेवा को सलाम… यह शब्द थे अमिताभ बच्चन जी के जब उन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर कोविड केयर फैसिलिटी के लिए 2 करोड़ रुपये का योगदान दिया. दिल्ली ऑक्सीजन के लिए जूझ रही है, अमिताभ जी ने करीब रोजाना मुझे फोन करके फैसिलिटी के बारे में जायजा लिया है.

कोविड मरीजों की मदद के लिए दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने हाथ बढ़ाया है. सीसगंज गुरुद्वारा के बाद अब रकाबगंज गुरुद्वारा में 300 बेड्स वाला कोविड सेंटर शुरू किया गया है. यहां पर हर वो सुविधा मुहैया कराई जा रही है, जो कि किसी अस्पताल में कराई जाती है.