अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर अक्षय कुमार के 25 करोड़ दान पर साधा निशाना

HomeNews

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर अक्षय कुमार के 25 करोड़ दान पर साधा निशाना

  कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की हेल्प करने के लिए अब धीरे धीरे बॉलीवुड इंडस्ट्री से क लोग आगे आ रहे हैं। कई सितारे पीएम केयर रिलीफ फंड में

Massive display magic: Boney Kapoor sticks to the 70mm expertise – bollywood
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिलकर भावुक हुए भोजपुरी स्टार, नेपोटिज्म को लेकर कही ये बात bhojpuri Khesari lal yadav attain sushant singh rajput home meet famliy
द ताशकंद फाइल्स विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में निर्मित यह फिल्म भारत

 

कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की हेल्प करने के लिए अब धीरे धीरे बॉलीवुड इंडस्ट्री से क लोग आगे आ रहे हैं। कई सितारे पीएम केयर रिलीफ फंड में पैसा दान कर देश की आर्थिक मदद कर रहे हैं। अभी तक अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, वरुण धवन कपिल शर्मा आदि सितारों ने पीएम केयर फंड में दान किया है। इन सभी लोगों में अभी तक सबसे ज्यादा फंड अक्षय कुमार ने दिया है। अक्षय ने कुल 25 करोड़ रकम दान की है। लेकिन इसी बीच अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया है, जिसे लेकर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

अमिताभ का ट्वीट

सोशल मीडिया यूजर्स के अनुसार अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर अक्षय कुमार के 25 करोड़ दान पर निशाना साधा है। लेकिन अमिताभ बच्चन के ट्वीट में कुछ ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है। उन्होंने एक कविता लिखी है। अमिताभ ने लिखा कि.
“एक ने दिया और कह दिया, कि दिया, दूसरे ने दिया और कहा नहीं, कि दिया, दूसरी श्रेणी में ही रहने दो मुझे ऐ प्रीयजन जिसे मिला, वो क्या जाने किसने दिया; जानो उसका बस करुण क्रंदन।
इन हालातों में और क्या कहा जाए, जो जानें मुझे, जानें, मैं तो सदा स्वभाव से ही रहा हूँ कमसुख़न!
अमिताभ

ट्रोलर के कमेंट

अमिताभ के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक तरफ उनके ट्वीट से ये माना जा रहा है कि उन्होंने कोरोना से जारी इस जंग में गुप्त दान किया। तो वहीं कुछ लोग उनके इस ट्वीट को अक्षय कुमार के डोनेशन पर रिएक्शन बता रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि कोरोना महामारी के समय आपके मन में खोट है आप कितना दान करते हैं ये बताना जरुरी नहीं लेकिन किसने कितना दान किया उसपर कुछ कहना भी नहीं चाहिए। इस यूज़र ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि सर ने दान दे दिया है और वो बोल रहे हैं कि मैं उनमें से हूं जो देने के बाद बताते नहीं हैं कि मैंने दे दिया है! एक ने लिखा कि अमिताभ सर..आपने यदि दिया तो अपने चाहने वालों को भी बताइए। आपके करोड़ों फैन यदि 100 रुपये का योगदान करेंगे तो वह राशि 100 करोड़ होगी। समय की नजाकत को पहचानिए। ये कलयुग है। सतयुग नहीं। आपका एक आहवान देश का बहुत भला कर सकता है। नहीं तो लोग पूछते फिरेगें। एक और यूजर ने लिखा आपने कुछ दिया ही नहीं सर, कहोगे कैसे? कम से कम 551 रूपये तो दे देते। देश जब संकट में है। पर्दे के हीरो हो आप बस आपसे अच्छे तो तमिल के नायक है।