अनुपमा छोड़ देगी वनराज का साथ, काव्या संभालेगी कैफे की बागडोर

HomeTelevision

अनुपमा छोड़ देगी वनराज का साथ, काव्या संभालेगी कैफे की बागडोर

वनराज अपने कैफे के पैंपलेट सड़कों पर बांट रहा होता है. इतने में राखी और पारितोष वहां से गुजरते हैं और वनराज को पैंपलेट बांटते देख हैरान रह जाते हैं. र

Choti Sarrdaarni: TRP के चलते मेकर्स का बड़ा फैसला, Kratika Sengar का पत्ता साफ और Nimrit Kaur Ahluwalia की हुई वापसी
झांझरिया पर Jackie Shroff के साथ Suniel Shetty ने लगाए ठुमके, पर माधुरी का रिएक्शन हो गया वायरल
‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3’ इस दिन होगा ऑन एयर, शाहीर शेख और एरिका फर्नाडिस की दिखेगी नोंक-झोक वाली केमेस्ट्री

वनराज अपने कैफे के पैंपलेट सड़कों पर बांट रहा होता है. इतने में राखी और पारितोष वहां से गुजरते हैं और वनराज को पैंपलेट बांटते देख हैरान रह जाते हैं. राखी दवे घर में आकर बवाल मचाती है और घरवालों को उल्टा-सीधा बोलती है.

राखी शाह परिवार कई तरह के ताने देती है. इस पर पारितोष कहेगा कि उसे अपनी फैमिली पर शर्म आती है.  काव्या अनुपमा के लिए अपशब्द कहती है. वहीं राखी दवे अनुपमा पर इल्जाम लगाती है कि वो जानबूझ कर वनराज के करीब आने की कोशिश कर रही है. यह सब सुनकर बा का गुस्सा फूट पड़ता है. राखी फिर भी हंगामा करने से बाज नहीं आती है और लगातार लड़ाई होती जाती है.

अनुपमा काव्या (Anupamaa Kavya Fight) से पूछती है कि क्या उसे इस बात से दिक्कत है कि वनराज उसके साथ काम करता है? और काव्या इसका जवाब हां में देती है. इस पर अनुपमा काव्या और वनराज को घर से बाहर निकलने के लिए कहती है. यह सुन कर काव्या के पैरों तले जमीन खिसक जाती है. काव्या को समझ में आता है कि उससे गलती हो गई और वो अनुपमा का गुस्सा शांत करने की कोशिश करती है. इस पर अनुपमा काव्या को चुप रहने की सलाह देती है और आगे से चरित्र पर सवाल उठाने से भी मना करती है.

अनुपमा वनराज (Anupamaa Vanraj) की मदद करने के लिए मना कर देगी और इस पर काव्या कहेगी कि कोई उसके साथ दे या ना दे लेकिन वो हमेशा वनराज के साथ खड़ी रहेगी.