अनुपमा और काव्या का होगा पैचअप, दोस्ती देखकर घरवाले होंगे हैरान

HomeTelevision

अनुपमा और काव्या का होगा पैचअप, दोस्ती देखकर घरवाले होंगे हैरान

टीवी इंडस्ट्री का फेमस शो अनुपमा (Anupamaa) हर दिन के साथ दर्शकों का पसंदीदा बनता जा रहा है। इस शो में एक के बाद एक नए ट्विस्ट आ रहे हैं, जो दर्शकों क

‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में हिस्सा नहीं लेंगी Rubina Dilaik, इस वजह से ठुकाराया मेकर्स का ऑफर
Anupamaa की शूटिंग के बीच Rupali Ganguly को आई बेस्टफ्रेंड Jaswir Kaur की याद, शेयर की Unseen PICS
Anupama से Sudhanshu Pandey की छुट्टी की अफवाहों के बीच मेकर्स ने बताया सच, आने वाला है बड़ा ट्विस्ट

टीवी इंडस्ट्री का फेमस शो अनुपमा (Anupamaa) हर दिन के साथ दर्शकों का पसंदीदा बनता जा रहा है। इस शो में एक के बाद एक नए ट्विस्ट आ रहे हैं, जो दर्शकों को काफी एंटरटेन कर रहे हैं। इस समय शो में काव्य (Madalsha Sharma) की नौकरी जा चुकी है। वहीं अनुपमा (Rupali Ganguli) अपनी डांस अकादमी में नई-नई चीजें सेटअप करने में लगी हुई है। दूसरी ओर, वनराज शाह (Sudhanshu Pandey) ने भी अनुपमा डांस की अकादमी में कैफे खोल लिया है। अनुपमा की डांस एकेडमी और वनराज के लीला कैफे की ग्रैंड ओपनिंग होगी। इस बीच काव्य अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगी और घरवालों को जमकर ताने मारेगी।

काव्या भी अनुपमा की डांस एकेडमी और वनराज के कैफे की ग्रैंड ओपनिंग का हिस्सा बनेगी। शो में काव्या सभी घरवालों के सामने कैफे के मेन्यू को लेकर बवाल करेगी। मगर सभी घरवालें काव्य की बातों का मुंहतोड़ जवाब देते हैं। ऐसे में अनुपमा भी समझदारी के एक बार फिर सभी चीजों को हैंडल करती हैं। काव्या बार-बार कहती हैं कि इस कैफे में कोई भी नहीं आएगा क्योंकि इसका मेन्यू सही नहीं है।

काव्या सभी के सामने अपनी बात रखती है और कहती हैं कि इन दोनों बिजनेस के चलने की उम्मीद काफी कम है। काव्या कहती है कि अगर ये दोनों बिजनेस नहीं चले, तो मेंटली आपको प्रीपेयर रहना होगा। अनुपमा काव्या की बात से सहमत होती है। बाबूजी कहते हैं कि अगर कोई पूरे मन से काम करता है, तो उम्मीद तो होती ही है। तभी अनुपमा कहती है कि काव्य की सलाह सही है। सपने आसमान के देखो लेकिन पैर जमीन पर रहने चाहिए।