अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म ‘Bachchan Pandey’ के लिए तैयार किया मास्टर प्लान, इस दिन रिलीज करेंगे ट्रेलर?

HomeCinema

अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म ‘Bachchan Pandey’ के लिए तैयार किया मास्टर प्लान, इस दिन रिलीज करेंगे ट्रेलर?

सिनेमाघर खुलने की खबर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) काफी खुश हैं. कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद देशभर के सिनेमाहॉल को बं

Kareena Kapoor Khan ने शेयर की बेटे तैमूर अली ख़ान की फोटो, डैड सैफ़ के साथ खेत में कर रहे काम
बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं Ranveer Singh की दादी, Raj Kapoor की इस फिल्म में आई थीं नजर
द ताशकंद फाइल्स विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में निर्मित यह फिल्म भारत

सिनेमाघर खुलने की खबर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) काफी खुश हैं. कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद देशभर के सिनेमाहॉल को बंद कर दिया गया था. जिसके बाद अब जाकर इन्हें खोला गया है. जिस वजह से ये भारतीय दर्शकों के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं है. जहां कल अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म ‘बेल बॉटम’ का ट्रेलर दिल्ली में रिलीज किया, वहीं अब खबर सामने आई है कि वो अपनी दूसरी फिल्म बच्चन पांडे का ट्रेलर भी रिलीज करने की तैयारी में हैं.

स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार बच्चन पांडे के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला अपनी इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने की तैयारी में हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा हमें कृति सेनन (Kriti Sanon) और जैकलिन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं. फिल्म की टीम का मानना है की इस फिल्म के ट्रेलर को दिवाली पर रिलीज करना चाहिए. जहां अक्षय, कृति और जैकलिन ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग को पूरा कर लिया है. इस फिल्म की शूटिंग जनवरी के महीने में जैसलमेर में शुरू हुई थी. जिसके बाद इसका आखिरी शेड्यूल मुंबई में पूरा हुआ.

सूत्रों का कहना है कि ”इस फिल्म की पूरी शूटिंग को फिल्म की टीम ने महज 55 दिनों में पूरा कर लिया. जिसके बाद अक्षय, फरहाद और साजिद ने फिल्म के शूटिंग के क्लिप्स को पूरी तरह से देख लिया है और इसे लॉक भी कर दिया है. जहां इस फिल्म की एडिटिंग भी अब पूरी ही होने वाली है. जिस वजह से फिल्म के मेकर्स इस फिल्म के ट्रेलर को दिवाली के मौके पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं. फिल्म की टीम का कहना है कि ये फिल्म दर्शकों खूब पसंद आने वाली है.

बच्चन पांडे में हमें और भी कई बड़े स्टार नजर आने वाले हैं जिनमें प्रतीक बब्बर, पंकज त्रिपाठी और अरशद वारसी शामिल हैं. इस फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं, और इसके निर्देशक फरहाद सामजी हैं. जहां इस फिल्म में हमें अक्षय कुमार एक गैंगस्टर के किरदार में नजर आने वाले हैं. वो एक ऐसे गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं जो अंदर से एक एक्टर बनना चाहता है. दर्शकों को फिल्म के पोस्टर्स खूब पसंद आए हैं. जिसके बाद अब इस फिल्म के टीजर और ट्रेलर के बारे में बात हो रही है. खबर है कि इस फिल्म को अगले साल 26 जनवरी के दिन रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म में हमें कृति सेनन और अक्षय कुमार की जोड़ी रोमांस करते हुए नजर आएगी.