Yeh Rishta Kya Kehlata Hai  गोयनका हाउस में एंट्री मारेगा रणवीर, घुटने टेककर मांगेगा सीरत से माफी

HomeTelevision

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai गोयनका हाउस में एंट्री मारेगा रणवीर, घुटने टेककर मांगेगा सीरत से माफी

टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ पिछले 12 साल से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। सीरियल के मेकर्स कुछ-कुछ दिनों के गैप पर दर्शकों को नए ट्रैक से इ

ये रिश्ता… की दिव्या भटनागर को हुआ कोरोना, वेंटीलेटर पर हैं एक्ट्रेस
Bigg Boss 14: कविता कौशिक से फिर भिड़े अली गोनी, गुस्से में बोले- अब बताता हूं गुंडा कौन होता है
सिलवासा में पूरी हुई Mohsin Khan और Shivangi Joshi के शो की शूटिंग, मुंबई के लिए रवाना हुई पूरी टीम

टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ पिछले 12 साल से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। सीरियल के मेकर्स कुछ-कुछ दिनों के गैप पर दर्शकों को नए ट्रैक से इन्ट्रोड्यूस करवाते हैं। बीते सोमवार को भी मेकर्स ने रणवीर के किरदार की एंट्री करवाकर शो में नई जान भर दी है। रणवीर के आने के बाद से सीरत और कार्तिक की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाएगी। पिछले एपिसोड में ही दिखाया जा चुका है कि सीरत कार्तिक (Mohsin Khan) को रणवीर (Karan Kundrra) के बारे में सब कुछ बता चुकी है। दूसरी ओर रणवीर को भी इस बात का मलाल है कि वो शादी के मंडप पर इंतजार कर रही सीरत (Shivangi Joshi) तक नहीं पहुंच पाया था।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अपकमिंग एपिसोड में तो अब खूब धमाल मचने वाला है। जी हां अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कार्तिक रणवीर की कम्पनी में कॉल करके सीरत के लिए ग्लब्स और जूते मंगवाएगा। रणवीर इस ऑर्डर की डिलीवरी खुद करेगा और पहली बार उसके कदम गोयनका हाउस में पड़ेंगे।

जल्द ही रणवीर सीरत से टकराएगा और उसे अपने सामने देखते ही वो उसके सामने घुटने टेककर माफी मांगेगा। रणवीर सीरत से वादा करेगा कि वो अब जिंदगी में कभी भी उसके साथ गलत नहीं करेगा। सीरत रणवीर को देखकर इमोशनल हो जाएगी लेकिन वो कार्तिक और कैरव को धोखा नहीं देना चाहेगी।