Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से होगी Karan Kundrra की छुट्टी, एक्टर ने कहा ‘मुझे ऐसे रोल.

HomeTelevision

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से होगी Karan Kundrra की छुट्टी, एक्टर ने कहा ‘मुझे ऐसे रोल.

कुछ महीने पहले ही करण कुंद्रा ने टीवी के लॉन्ग रनिंग शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की टीम को ज्वॉइन किया था। करण कुंद्रा की एंट्री से मोहसिन खान (Mohs

इंडियन आइडल-12: सेट पर ‘कुछ कुछ होता है’ की यादों में खोए करण जौहर, बताया कैसे हुई फिल्म में सलमान की एंट्री?
Indian Idol 12 होस्ट Aditya Narayan और KBC होस्ट Amitabh Bachchan समेत विवाद में फंस चुके हैं ये स्टार्स, किसी ने मांगी माफी तो किसी पर हुई FIR
क्या कम टीआरपी की वजह से बंद होने जा रहा है इंडियन आइडल 12 ? हिमेश रेशमिया ने खबर पर तोड़ी चुप्पी

कुछ महीने पहले ही करण कुंद्रा ने टीवी के लॉन्ग रनिंग शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की टीम को ज्वॉइन किया था। करण कुंद्रा की एंट्री से मोहसिन खान (Mohsin Khan) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) स्टारर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का ट्रैक पूरी तरह से बदल गया था। करण कुंद्रा के फैंस के लिए अब बुरी खबर सामने आ रही है। जी हां इस सीरियल से जल्द ही करण कुंद्रा का पत्ता साफ होने वाला है।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के करेंट ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि सीरत और रणवीर का एक्सीडेंट हो चुका है और जल्द ही रणवीर की बीमारी का सच भी सभी के सामने आ जाएगा। कुल मिलाकर मेकर्स कहानी को ऐसे मोड़ पर लेकर जा रहे हैं, जहां पर करण (Karan Kundrra) के किरदार को खत्म किया जा सके।

सीरियल से जुड़े एक सूत्र ने बताया है, ‘ये शुरूआत से ही करण कुंद्रा का कैमियो ही था। उनका किरदार काफी दिलचस्प है। करण कुंद्रा को ऐसे रोल पसंद हैं और उन्हें पता था कि उनका ट्रैक खत्म हो रहा है। अब देखना होगा कि मेकर्स उनके किरदार को मार देंगे या फिर ऐसा भी हो सकता है कि ऐसा ना हो। ऐसे में उनके किरदार की वापसी के भी ज्यादा चांसेंज होंगे। करण कुंद्रा की एंट्री के बाद से कार्तिक, सीरत और रणवीर के लव ट्रायंगल पर फोकस किया जा रहा था।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में एंट्री के बाद से ही मोहसिन और शिवांगी के फैंस करण कुंद्रा को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे थे। करण कुंद्रा ने तब अपनी चुप्पी तोड़ते हुए खुद ही बताया था कि उनका रोल ज्यादा लम्बा नहीं है।