Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आज यूं एंट्री मारेंगे Karan Kundrra, सोशल मीडिया पर एक्टर को इस वजह से पड़ रही हैं गालियां

HomeTelevision

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आज यूं एंट्री मारेंगे Karan Kundrra, सोशल मीडिया पर एक्टर को इस वजह से पड़ रही हैं गालियां

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज रात टीवी एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundrra) की धमाकेदार एंट्री होने वाली है। करण

Bhabhiji Ghar Par Hain की ‘अंगूरी भाभी’ शुभांगी आत्रे हुईं कोरोना संक्रमित, ख़ुद को किया आइसोलेट
TRP List 11th Week 2021: Kundali Bhagya ने Imlie को चटाई धूल, जानिए क्या है Anupamaa का हाल?
पर्दे पर इसलिए बोल्ड सीन नहीं देती थीं ‘भाभी जी घर पर हैं’ की ‘अनीता भाभी’? बोलीं- ‘अब मैं तैयार हूं’

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज रात टीवी एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundrra) की धमाकेदार एंट्री होने वाली है। करण कुंद्रा की एंट्री पर मेकर्स ने काफी मेहनत की है लेकिन सोशल मीडिया पर मोहसिन खान (Mohsin Khan) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के फैंस एक्टर को लगातार भला-बुरा कह रहे हैं।

ये रिश्ता.में आज दिखाया जाएगा कि शीला रिया के कान भरेगी और उसके रणवीर के बारे में सबकुछ बताएगी।
शीला से मिली जानकारी के बाद रिया सीरत के खिलाफ प्लानिंग और प्लॉटिंग शुरू कर देगी।

कार्तिक को रणवीर से जुड़ी हर बात बताने के बाद सीरत उसे बहुत याद करेगी और उसकी दी हुई निशानी को देखकर वो और भी इमोशनल हो जाएगी।

सीरत और रणवीर के बीच आई दूरियों का खुलासा अपकमिंग एपिसोड में ही होगा। रणवीर अपनी और सीरत की शादी में किसी वजह से पहुंच नहीं पाया था। इस वजह से ही सीरत को गलतफहमी हुई और दोनों उस दिन के बाद से कभी मिले ही नहीं। अब रणवीर उन लोगों की मदद करता है जिनकी शादी किसी ना किसी वजह से नहीं हो पा रही है।

सीरत का पास्ट जानने के बाद कार्तिक उसे सलाह देगा कि वो शादी से पहले अपना पूरा समय ले सकती है। कार्तिक सीरत को कम्फर्टेबल करने की पूरी करने की कोशिश जरूर करेगा।