Varun Dhawan और कृति सेनन की ‘भेड़िया’ के सेट से वायरल हुईं अनदेखी तस्वीरें,

HomeNews

Varun Dhawan और कृति सेनन की ‘भेड़िया’ के सेट से वायरल हुईं अनदेखी तस्वीरें,

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन फिल्म इंडस्ट्री के उन स्टार्स में से हैं जो हर रोल में खुद को बाखूबी ढाल लेते हैं। वरुण ने अपने करियर में रोमांटिक, कॉमेडी, एक्

Fahadh Faasil, Mahesh Narayanan to shoot for subsequent third movie on iPhone – bollywood
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को झटका! अश्लील फ़िल्म केस में अदालत ने 27 जुलाई तक बढ़ाई पुलिस कस्टडी
माइनस 12 डिग्री तापमान में शूट कर रहे थे राहुल रॉय, ब्रेन स्ट्रोक से पहले बोलने में हुई परेशानी

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन फिल्म इंडस्ट्री के उन स्टार्स में से हैं जो हर रोल में खुद को बाखूबी ढाल लेते हैं। वरुण ने अपने करियर में रोमांटिक, कॉमेडी, एक्शन जैसी ​कई फिल्में की हैं। वहीं दर्शक उनकी एक्टिंग को काफी पसंद भी करते हैं। इन दिनों वरुण धवन अपनी वाली फिल्म ‘भेड़िया’को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। वहीं अब इस फिल्म के सेट से वरुण और कृति दोनों ही तस्वीरें और वीडियोज सामने आईं हैं।

वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म ‘भेड़िया’ की पूरी टीम कोरोना के खतरे के बावजूद कई दिनों से अरुणाचल प्रदेश में शूटिंग कर रही थी। वहीं अब इस फिल्म का शेड्यूल पूरा हो चुका है। वहीं हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने अपने ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर ‘भेड़िया’ के सेट से कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आप वरुण और कृति के अलावा मूवी की पूरी टीम को एक साथ देख सकते हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए पेमा खांडू ने लिखा, ‘फिल्म भेड़िया की शूटिंग, अमर कौशक द्वारा निर्देशित बॉलीवुड की आने वाली फिल्म जिसमें वरुण धवन और कृति सेनन नजर आएंगे। ये फिल्म अब अपने अंतिम चरण में हैं। मैं आज इस फिल्म की शूटिंग साइट पर गया। Ziro में फिल्म के क्रू से मिलकर बेहद खुशी हुई। अरुणाचल को चुनने के लिए धन्यवाद।’

सके अलावा मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने अपने ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर ही वरुण धवन का एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में वरुण में अरुणाचल प्रदेश और वहां के लोगों की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं, ‘मैं तहे दिल से कहना चाहता हूं कि मैं अरुणाचल प्रदेश से बहुत प्यार करता हूं। ये मेरे करियर का अबतक का सबसे अच्छा अनुभव रहा है शूटिंग का। मैंने देश के बहुत सारे शहरों में शूटिंग किया है बहुत सारे स्टेट्स में शूटिंग किया है लेकिन यहां पर काम करना मेरे जीवन का सबसे अच्छा अनुभव रहा है। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं बहुत सुंदर हैं यहां पर हर किसी का अनुभव अच्छा ही रहेगा।’