Valentines Day 2020: इन सेलिब्रिटीज के लिए खास है वैलेंटाइन डे, बंधे थे शादी के बंधन में

HomeCinema

Valentines Day 2020: इन सेलिब्रिटीज के लिए खास है वैलेंटाइन डे, बंधे थे शादी के बंधन में

Valentines Day 2020: इन सेलिब्रिटीज के लिए खास है वैलेंटाइन डे, बंधे थे शादी के बंधन में 14 फरवरी यानी आग का दरिया है और तैर के जाना है। प्यार, इश्क,

उससे अच्छा तो तुमार यू टापू है भैया : फिल्म “बाला” Bala Ayushman Khurana
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से पटना में मिले कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, हुई बातचीत, देंखे PICS legislation minister ravishankar prasad attain sushant singh rajput dwelling meet household
शॉन कॉनरी के निधन पर फिल्म जगत में शोक की लहर, हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की हस्तियों ने जताया दुख

Valentines Day 2020: इन सेलिब्रिटीज के लिए खास है वैलेंटाइन डे, बंधे थे शादी के बंधन में

14 फरवरी यानी आग का दरिया है और तैर के जाना है। प्यार, इश्क, मोहब्बत.. ढाई अक्षर प्रेम का और भी ना जाने कितनी ही कहानियां आज तक आपने सुनी होगी। जो आज विश्व भर के सामने प्रेम की एक अनोखी पहचान के साथ सबके साथ है। लेकिन इसी खास दिन यानी वैलेंटाइन डे को दो प्यार करने वाले यादगार और खास बनाना चाहते हैं। प्रेमी जोड़े इस को यादगार बनाने के लिए शादी के बंधन में बंधते हैं। ऐसे ही कुछ बॉलीवुड सितारे जिन्होंने इस दिन को खास बनाते हुए इस दिन सात फेरे लिए।

अरशद वारसी- मारिया

बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी ने वैलेंटाइन डे के दिन ही शादी की थी। अरशद ने 14 फरवरी 1999 को मारिया से शादी की थी। दोनों की शादी को 21 साल हो चुके हैं। दोनों प्रेमियों ने वैलेंटाइन डे को खास बनाने एक दूसरे से शादी की थी।

राम कपूर

टेलीविजन और बॉलीवुड की दुनिया में नाम कमाने वाले अभिनेता राम कपूर ने भी 14 फरवरी के दिन ही शादी की थी। राम ने गौतमी के साथ इस दिन शादी की थी। दोनो ने 14 फरवरी 2003 को शादी की थी। दोनों को प्यार एक सीरियरल में काम करते हुए हुआ था। दोनों ने अपनी 17वीं शादी की सालगिरह मना रहे हैं।

मंदिरा बेदी

अपने बोल्ड अंदाज से सभी का ध्यान खींचने वाली अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने भी इसी दिन 14 फरवरी 1999 को राज कौशल के साथ नई जिंदगी शुरू की थी। इस साल दोनों की शादी को 21 साल पूरे हो चुके हैं और प्रेमी आज तक एक दूसरे के प्यार में गुम है।

संजय दत्त

संजू इस नाम को कौन नहीं जानता। संजय दत्त ने भी 14 फरवरी को यादगार बनाते हुए अपनी प्रेमिका से शादी की थी। हालांकि दोनों की शादी ज्यादा दिन चल नहीं पाई और दोनों अलग हो गए। कुछ समय बाद संजय ने मान्यता के साथ शादी की। बता दें कि संजय और मान्यता के दो जुड़वा बच्चे हैं।

रुसलान मुमताज

रुस्लान ने निराली मेहता से साल 2014 में शादी की थी। अभिनेत रुस्लान मुमताज की शादी भी 14 फरवरी को ही हुई थी। इस दिन को जीवन भर खास बनाने के लिए दोनों एक दूजे के हो गए। रुसलान ने बॉलीवुड में ‘एमपी3’ (मेरा पहला पहला प्यार), ‘तेरे संग’ जैसी फिल्मों में काम किया है।