Upcoming Movies In March: बॉक्स ऑफिस पर हिट रहेगा मार्च, आने वाली हैं ये 4 जबरदस्त फिल्में

HomeCinema

Upcoming Movies In March: बॉक्स ऑफिस पर हिट रहेगा मार्च, आने वाली हैं ये 4 जबरदस्त फिल्में

Upcoming Movies In March: बॉक्स ऑफिस पर हिट रहेगा मार्च, आने वाली हैं ये 4 जबरदस्त फिल्में फिल्मी दुनिया से प्यार करने वालों के लिए मार्च का महीना

बॉक्स ऑफिस पर इस दिन आमने सामने होंगी बबली और थलाइवी, साल का बड़ा महामुकाबला
लीगर, मैदान से लेकर शाबाश मीथू तक, स्पोर्ट्स पर आधारित होंगी बॉलीवुड की ये अपकमिंग फिल्में
जन्मदिन: उथल-पुथल से भरी रही है ‘सिंघम’ के विलेन प्रकाश राज की जिंदगी, इंडस्ट्री में छह बार हो चुके हैं बैन
Upcoming Movies In March: बॉक्स ऑफिस पर हिट रहेगा मार्च, आने वाली हैं ये 4 जबरदस्त फिल्में
फिल्मी दुनिया से प्यार करने वालों के लिए मार्च का महीना आपके मनोरंजन के लिए एक दम तैयार है। इस महीने कई फिल्में धमाकेदार एंट्री के साथ बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। बागी-3 से लेकर सूर्यवंशी जैसी फिल्में मार्च में रिलीज होने जा रही है। इसके अवाला और कौन कौन सी फिल्में हैं आपको बताते हैं। 
बागी-3
बागी और बागी 2 के बाद अब बागी-3 रिलीज होने वाली है। फिल्म में दमदार एक्शन है। फिल्म एक ऐसे शख्स पर आधारित है, जो अपने भाई को बचाने के लिए विदेश जाता है और वन मैन आर्मी की तरह पूरे देश से मुकाबला करता है। फिल्म 6 मार्च को रिलीज होगी। 
कामयाब
बागी 3 के साथ एक्टर संजय मिश्रा की फिल्म कामयाब भी 6 तारीख को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस ने बनाया है। फिल्म एक सपोर्टिंग एक्टर की कहानी पर आधारित है जिसमें वह अपनी 500वीं फिल्म की तलाश में रहता है। 
Upcoming Movies In March
अंग्रेजी मीडियम
हिंदी मीडियम के बाद फिल्म अंग्रेजी मीडियम आपका मनोरंजन के लिए तैयार है। इरफान खान लंबे समय बाद फिल्म में नजर आ रहे हैं। फिल्म छोटे शहर एक ऐसे शख्स पर आधारित है, जो अपनी बेटी को विदेश में पढ़ाई करवाने का सपना देखता है। फिल्म में इरफान खान के साथ करीना कपूर और राधिका मदान नजर आएंगी।
सूर्यवंशी
अक्षय कुमार के साथ कटरीना कैफ के साथ साथ सूर्यवंशी में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फिल्म के ट्रेलर की काफी तारीफ भी हो रही है। फिल्म सिंघर और सिंबा की तरह एक पुलिस अधिकारी पर आधारित है, जो एंटी टेरेरिज्म स्क्वॉड का हिस्सा होता है और एक मिशन पर काम करता है। फिल्म 24 मार्च को रिलीज होगी।