Juhi Chawla ने 5G मामले में 20 लाख रुपए का दंड लगने के बाद अब कही यह बात

HomeNews

Juhi Chawla ने 5G मामले में 20 लाख रुपए का दंड लगने के बाद अब कही यह बात

जूही चावला ने 5G नेटवर्क मामले में उच्च न्यायालय से फटकार लगने के बाद अब अपना पक्ष रखा है और बताया है कि उन्होंने याचिका क्यों दायर की थीl अभिनेत्री ज

KBC ने किया छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान, अमिताभ को माँगना पड़ी माफी
अमिताभ बच्चन ने दिल्ली के गुरुद्वारा फैसिलिटी को दान दिए 2 करोड़ रुपये, बोले- सिखों की सेवा को सलाम
सड़क 2 भी होगी ओटीटी पर रिलीज? Sadak 2 taking pictures will begin quickly and it’ll launch on OTT

जूही चावला ने 5G नेटवर्क मामले में उच्च न्यायालय से फटकार लगने के बाद अब अपना पक्ष रखा है और बताया है कि उन्होंने याचिका क्यों दायर की थीl अभिनेत्री जूही चावला ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक मैसेज शेयर किया हैl इसमें उन्होंने 5G वायरलेस नेटवर्क को लेकर भारत में उनकी स्थिति पर अपना पक्ष रखा है और उन्होंने बताया है कि क्यों उन्होंने यह याचिका दायर की थीl

दिल्ली उच्च न्यायालय ने पिछले दिनों 5G नेटवर्क को चुनौती देने वाली उनकी याचिका निरस्त करते हुए 20 लाख रुपए का दंड भी लगाया थाl इसके अलावा दिल्ली उच्च न्यायालय ने इसे एक पब्लिसिटी स्टंट भी बताया था और कानून का दुरुपयोग करने की भी बात कही थीl अब जूही चावला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मैसेज जारी किया हैl इसमें वह कह रही है कि पिछले कुछ दिनों में शोर के बीच महत्वपूर्ण संदेश खो गया हैl

जूही चावला कह रही है, ‘हेलो, पिछले कुछ दिनों में बहुत ज्यादा शोर थाl मैं अपने आपको भी नहीं सुन पाईl इस शोरगुल के चलते मुझे लगा कि बहुत ही महत्वपूर्ण संदेश खो गया है और हम 5G के विरुद्ध नहीं हैंl हम उसका स्वागत करते हैंl कृपया लेकर आइएl’ जूही चावला ने यह भी कहा, ‘हम अधिकारियों से मात्र इतना जानना चाहते हैं कि क्या 5G सुरक्षित है? इसे वह सर्टिफाई कर देंl कृपया कर वह अपना अध्ययन और रिसर्च सार्वजनिक करें ताकि जो मन में डर बैठा हुआ है वह खत्म हो जाए ताकि हम लोग अच्छे से सो सकेंl हम जानना चाहते हैं कि क्या यह बच्चों के लिए सुरक्षित है? क्या यह गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित है? क्या यह बूढ़े और अजन्मे बच्चों के लिए सुरक्षित है? क्या यह प्रकृति के लिए सुरक्षित है?’

जूही इन प्रश्नों के उत्तर चाहती हैंl गौरतलब है कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने जूही चावला और अन्य याचिकाकर्ताओं को कड़ी फटकार लगाते हुए 5जी से जुड़ी याचिका ना सिर्फ निरस्त कर दी थी बल्कि इसे पब्लिसिटी स्टंट भी बताया था।