TRP List 14th Week 2021: Indian Idol 12 के सामने पस्त हुए स्टार प्लस के ये 2 शो, Anupamaa के लिए बजी खतरे की घंटी

HomeTelevision

TRP List 14th Week 2021: Indian Idol 12 के सामने पस्त हुए स्टार प्लस के ये 2 शो, Anupamaa के लिए बजी खतरे की घंटी

साल 2021 के 14वें हफ्ते में सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ की रेटिंग्स में जबरदस्त उछाल देखने को मिली है। अमूनन BARC की ओर से गुरुवार को ही TRP ल

Indian Idol 12: एक बार फिर बेनकाब हुए Sawai Bhatt, सोशल मीडिया पर पकड़ा गया ‘सफेद झूठ’
दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी, लौट आई रामायण
ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लिए मोटी रकम लेती हैं शिवांगी जोशी, जगुआर की करती हैं सवारी

साल 2021 के 14वें हफ्ते में सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ की रेटिंग्स में जबरदस्त उछाल देखने को मिली है। अमूनन BARC की ओर से गुरुवार को ही TRP लिस्ट जारी कर दी जाती है लेकिन इस बार एक दिन लेट से इस लिस्ट को जारी किया गया है। सामने आई लिस्ट को देखने के बाद साफ कहा जा सकता है कि अब ‘अनुपमा’, ये रिश्ता क्या कहलाता है और ‘गुम है किसी के प्यार में’ के लिए खतरा बढ़ चुका है।

रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) स्टारर इस सीरियल ने एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में भी इस सीरियल ने बाकियों को ठेंगा दिखा दिया है।

नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) स्टारर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ ने इस हफ्ते भी टॉप 5 में जगह बना ली है। बीते हफ्ते ये सीरियल इस लिस्ट से गायब था।

स्टार प्लस के सीरियल ‘इमली’ ने एक बार फिर से अपनी जगह को झटक लिया है। बीते कुछ हफ्तों में सीरियल के रेटिंग्स में काफी उतार-चढ़ाव देखे गए हैं।

सोनी टीवी के सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ की किसमत एक बार फिर से चमक गई है। इस रिएलिटी शो में एक से बढ़कर एक टैलेंट हैं, जिनकी आवाज को हर हफ्ते देश की जनता एन्जॉय कर रही है। इस हफ्ते ये शो तीसरे नम्बर पर है।