Toofaan Teaser: वाकई ‘तूफान’ मचा रहे हैं फरहान अख्‍तर, फैन्‍स बोले- थ‍िएटर में रिलीज क्‍यों नहीं किया?

HomeCinema

Toofaan Teaser: वाकई ‘तूफान’ मचा रहे हैं फरहान अख्‍तर, फैन्‍स बोले- थ‍िएटर में रिलीज क्‍यों नहीं किया?

फरहान अख्‍तर की फिल्‍म 'तूफान' का टीजर आ गया है। फिल्‍म का टीजर दमदार है और यह अपने नाम को साब‍ित भी करता है। यकीनन फैन्‍स को इस 'तूफान' का 21 मई को इ

Major Dhyan chand की Biopic का रास्ता साफ, SRK और Vicky Kaushal में लगी रेस !!
अजूबा को पूरे हुए 30 साल तो बिग बी को याद आए ऋषि कपूर, तस्वीर साझा कर लिखी ये बात
बॉलीवुड में कमबैक करना चाहती हैं मीनाक्षी शेषाद्रि, बोलीं- अब मेरे बच्चे सेटल हो चुके हैं

फरहान अख्‍तर की फिल्‍म ‘तूफान’ का टीजर आ गया है। फिल्‍म का टीजर दमदार है और यह अपने नाम को साब‍ित भी करता है। यकीनन फैन्‍स को इस ‘तूफान’ का 21 मई को इंतजार रहेगा।

फरहान अख्‍तर (Farhan Akhtar) की अपकमिंग फिल्‍म ‘तूफान’ का टीजर (Toofan Teaser Out) आ गया है। करीब दो मिनट के टीजर को देखकर यही समझ आ रहा है कि वाकई पर्दे पर तूफान आने वाला है। बॉक्‍सिंग के ऊपर बनी इस फिल्‍म में खेल के रोमांच के साथ-साथ अंडरवर्ल्‍ड की कहानी भी जुड़ी है। जिंदगी में हमेशा दो विकल्‍प होत हैं। ‘तूफान’ इन्‍हीं विकल्‍पों में से सही को चुनने और आगे बढ़ते की दमदार कहानी लग रही है।

डोंगरी के अज्‍जु भाई के अजीज अली बनने की कहानी
फिल्‍म में परेश रावल जहां फरहान अख्‍तर के कोच बने हैं, वहीं मृणाल ठाकुर और विजय राज भी नजर आ रहे हैं। कहानी अजीज अली की है। इस किरदार में फरहान अख्‍तर हैं। अजील के पास दो ऑप्‍शन हैं, या तो तो डोंगरी का अज्‍जु भाई बनकर रहे या फिर बॉक्‍सर अजीज अली बने। अजीज दूसरा विकल्‍प चुनता है और रिंग में ‘तूफान’ ला देता है। यह फिल्‍म हालातों और खुद से लड़ने की कहानी भी है।