The Kapil Sharma Show: जब शो में पहुंचीं Sania Mirza तो हाज़िरजवाब Kapil Sharma की भी हो गई बोलती बंद

HomeTelevision

The Kapil Sharma Show: जब शो में पहुंचीं Sania Mirza तो हाज़िरजवाब Kapil Sharma की भी हो गई बोलती बंद

कपिल शर्मा(Kapil Sharma) को तो आप जानते ही हैं, वो मज़ाकिया तो है हीं साथ ही बेहतरीन हाज़िरजवाब भी हैं. कोई कुछ कहे उससे पहले उस बात का सटीक जवाब कपिल

Sunil Grover जानिए कहाँ हैं आज कल सुनील जी हाँ हम सबके चहेते गुत्थी
The Kapil Sharma Show फिर विवादों में घिरा कपिल शर्मा शो
अंकिता लोखंडे और तेजस्वी प्रकाश होंगी Bigg Boss 15 की कंटेस्टेंट्स? मेकर्स ने इस सेलेब्स को भी किया अप्रोच

कपिल शर्मा(Kapil Sharma) को तो आप जानते ही हैं, वो मज़ाकिया तो है हीं साथ ही बेहतरीन हाज़िरजवाब भी हैं. कोई कुछ कहे उससे पहले उस बात का सटीक जवाब कपिल के पास तैयार रहता है जिन पर लगते हैं खूब ठहाके. चाहे कोई भी गेस्ट आया हो कपिल के आगे हर कोई घुटने टेक ही देता है. कपिल शर्मा की यही बात हर किसी को पसंद आती है इसीलिए वो सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं. लेकिन एक बार शो में ऐसा मेहमान आया कि उसने कपिल की ही बोलती बंद कर दी. हम बात कर रहे हैं सानिया मिर्ज़ा(Sania Mirza) की. जब सानिया शो में पहुंचीं तो कपिल ऐसे परेशान हुए कि उन्होंने शो के मेकर्स से ही रिक्वेस्ट कर डाली.

जब सानिया द कपिल शर्मा शो में पहुंंचीं तो फिर कपिल का बुरा हाल तो होना ही था. कपिल एक बात बोलते तो सानिया अपनी हाज़िरजवाबी से उनकी बोलती ही बंद कर देतीं. एक वक्त तो ऐसा आया कि कपिल ने सानिया के आगे हाथ ही जोड़ लिए और मेकर्स से कर दी ऐसी रिक्वेस्ट जिसे सुनकर आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे.

इसी मस्ती, ठहाकों का इंतज़ार द कपिल शर्मा शो के फैंस बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं. फिलहाल शो फरवरी महीने से ही ऑफ एयर है लेकिन जल्द ही इसके दोबारा शुरु होने की बात सुनने में आ रही है जिसकी तैयारियां भी शुरु हो चुकी है. हालांकि शो किस तारीख को दोबारा टेलीकास्ट होगा इसके बार में कोई जानकारी नहीं है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मई में शो दोबारा ऑन एयर हो सकता है.