The Kapil Sharma Show की वापसी, पुरानी टीम के साथ नए अंदाज में दिखे Kapil Sharma, इस बेहतरीन कॉमेडियन की हुई शो में एंट्री

HomeTelevision

The Kapil Sharma Show की वापसी, पुरानी टीम के साथ नए अंदाज में दिखे Kapil Sharma, इस बेहतरीन कॉमेडियन की हुई शो में एंट्री

द कपिल शर्मा शो का इंतजार फैंस बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं. पहले कहा जा रहा था कि शो जुलाई के आखिरी हफ्ते में टेलीकास्ट होगा लेकिन फिर खबर आई कि शो

शक्तिमान का किलविश,अब कहाँ गए वो कलाकार
इंतजार हुआ खत्म! ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का शेड्यूल जारी, जानिए कितने बजे और कब से टीवी पर आएगा KBC-13?
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: सई को जान से मारने की कोशिश करेगा विराट, पुलकित की दुल्हन बनेगी देवियानी

द कपिल शर्मा शो का इंतजार फैंस बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं. पहले कहा जा रहा था कि शो जुलाई के आखिरी हफ्ते में टेलीकास्ट होगा लेकिन फिर खबर आई कि शो को अगस्त तक टाल दिया गया है. वहीं अब कपिल शर्मा (Kapil Sharma Show) ने एक फोटो शेयर की है जिसमें द कपिल शर्मा शो 3 (The Kapil Sharma Show 3) की पूरी टीम नजर आ रही है लेकिन इस बार एक नया चेहरा भी शो से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है. भारती सिंह (Bharti Singh), कीकू शारदा (Kiku Sharda), चंदन प्रभाकर (Chandan Prabhakar) और कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) के अलावा वो चेहरा कौन है.

द कपिल शर्मा शो के सीजन 3 की शूटिंग शुरू हो गई है. जिसकी जानकारी खुद कपिल शर्मा ने दी है. कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो अपनी टीम के साथ शूटिंग सेट पर नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों में कपिल शर्मा के साथ भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और चंदन प्रभाकर नजर आ रहे हैं. लेकिन इन तस्वीरों से ये भी साफ है कि इस बार के सीजन में एक और कॉमेडियन की एंट्री होने जा रही है और वो हैं सुदेश लहरी.

इस पुरानी टीम के साथ ये नया चेहरा खिलखिलाता हुआ नजर आ रहा है. सुदेश लहरी एक बेहतरीन कॉमेडियन हैं जो फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. वहीं कृष्णा अभिषेक के साथ तो उनकी जोड़ी के क्या कहने. कॉमेडी सर्कस में दोनों की जोड़ी पहले ही खूब धमाल मचा चुकी है और दोनों की केमिस्ट्री फिर लोगों को हंसाने के लिए तैयार है. हालांकि ऑफिशियल तौर पर सुदेश लहरी की एंट्री को लेकर कुछ नहीं कहा गया है लेकिन जो तस्वीर कपिल शर्मा ने शेयर की है उसमें सुदेश लहरी का होना और फोटो के साथ लिखा गया कैप्शन इस बात की तरफ इशारा कर रहा है कि द कपिल शर्मा शो में इस बार सुदेश लहरी भी नजर आएंगे.