The Kapil Sharma Show के पहले गेस्ट होंगे ये सुपरस्टार, धमाकेदार होनेवाला है पहला एपिसोड

HomeTelevision

The Kapil Sharma Show के पहले गेस्ट होंगे ये सुपरस्टार, धमाकेदार होनेवाला है पहला एपिसोड

लोकप्रिय कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show)जल्द ही नए सीजन का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में शो का प्रोमो जारी हु

Anupamaa Spoilers 30 March 2021 : अनुपमा और वनराज का रोमांस देखकर गुस्से से आग बबूला होगी काव्या
सवाई भाट के साथ गाना गाते हुए हिल गए सोनू कक्कड़ के सुर, सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर किया ट्रोल
Anupamaa Spoiler Alert: पाखी को ब्लैकमेल करेगी काव्या जाल में फंसेगी अनुपमा की बेटी

लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show)जल्द ही नए सीजन का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में शो का प्रोमो जारी हुआ था जिसमें कपिल शर्मा (Kapil Sharma)अपनी टीम के साथ मस्ती करते दिखे थे. इस शो का नया सीजन 21 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. अब दर्शक यह जानने के लिए बेताब है कि इस नए सीजन में सबसे पहले मेहमान बनकर कौन सेलेब नजर आनेवाला है.

अब शो में नजर आनेवाले पहले मेहमान का खुलासा हो गया है. अब सुपरस्टार अक्षय कुमार पहले मेहमान के तौर पर नजर आयेंगे. वो अपनी आनेवाली फिल्म ‘बेल बॉटम’ (Bell Bottom) का प्रमोशन करते दिखाई देंगे. वाकई पहला एपिसोड कमाल होनेवाला है. हालांकि अभी टीम की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है.

शो पर इस फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आयेगी या नहीं, इसकी कोई डिटेल सामने नहीं आई है. कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद ‘बेल बॉटम’ पहली बड़ी फिल्म होगी जो सीधे थियेटर्स में रिलीज देगी. इस फिल्म का ट्रेलर 3 अगस्त को रिलीज होने जा रहा है. दर्शक बड़ी बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं.

रंजीत तिवारी (Ranjit Tiwari) के निर्देशन में बनी बेल बॉटम (Bell Bottom) का प्रोडक्शन निखिल आडवाणी (Nikhil Adwani) ने किया है और पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म के बारे में अब तक खबरें यही थीं कि मेकर्स इसे बड़े पर्दे पर रिलीज करेंगे. एक प्लेन हाईजैक की स्टोरी पर बनी फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वाणी कपूर, लारा दत्ता, हुमा कुरैशी और आदिल हुसैन नजर आएंगे.

बेल बॉटम से एक्ट्रेस लारा दत्ता की फिल्मों में वापसी होने जा रही है. मजेदार बात ये है कि लारा ने 2003 में अपनी फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म अंदाज से किया था, जिसमें उनके अपोजिट अक्षय कुमार ही थे, इसके अलावा वो पिछली बार अक्षय कुमार के साथ 2015 की फिल्म सिंह इज ब्लिंग में दिखाई दीं थीं.