The Family Man 3 में नजर आएगा साउथ का ये सुपस्टार, मनोज बाजपेयी के साथ होगा जबरदस्त एक्शन

HomeCinema

The Family Man 3 में नजर आएगा साउथ का ये सुपस्टार, मनोज बाजपेयी के साथ होगा जबरदस्त एक्शन

मनोज बाजपेयी स्टारर वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' का जादू लोगों के सर चढ़ कर बोल रहा है। दूसरे सीजन जहां ओटीटी पर धूम मचा रखी है वहीं लोग अब इसके तीसरे स

Box office Collection किस फिल्म ने कितनी की कमाई जान कर होंगे हैरान। 
सुशांत सिंह राजपूत पर बन रही है फिल्म – सुसाइड या मर्डर? ‘Suicide or Homicide?’ Movie on Sushant Singh Rajput’s life, poster launched
EXCLUSIVE: कार्तिक आर्यन की ‘दोस्ताना 2’ से

मनोज बाजपेयी स्टारर वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ का जादू लोगों के सर चढ़ कर बोल रहा है। दूसरे सीजन जहां ओटीटी पर धूम मचा रखी है वहीं लोग अब इसके तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने भी आगे के लिए कमर कस ली है और तैयारी शुरू कर दी। सीजन 2 में सामंथा अक्किनेनी की शानदार एक्टिंग देखने के बाद फैन्स की आशाएं शो से बढ़ गईं है जिसका ध्यान रखते हुए मेर्कस ने कुछ फैसला किया है। खबर है कि इसके आगामी सीरीज में साउथ के एक और सुपरस्टार की एंट्री होने वाली है।

शो के तीसरे सीजन को और भी ज्यादा धमाकेदार बनाने की तैयारी चल रही है। जिसके तहत इसके लिए निर्माता-निर्देशकों ने बड़ा फैसला लिया हैं। खबर है कि तमिल सिनेमा के स्टार विजय सेतुपति को विलेन के रोल के लिए अप्रोच किया है। मेकर्स राज एंड डीके इस बार ‘द फैमिली मैन 3’ के लिए ‘मक्कल सेल्वन’ थलापति विजय को साइन कर रहे हैं।

खबरों की मानें तो मेकर्स ने सीजन 2 के लिए भी विजय सेतुपति को अप्रोच किया था। लेकिन तब उन्होंने व्यस्तता के कारण इस शो को मना कर दिया था। वहीं अब तक इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि इस वेब शो के लिए विजय ने हामी भरी है या नहीं। हालांकि इस खबर पर अब तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं हुआ है। पर उम्मीद है जल्दी ही निर्माता-निर्देशक इस खबर पर आधिकारिक एलान करेंगे।

बता दें कि सीजन 2 में ही इसके आगे कि कहानी किस दिशा में जाएंगी दिखा दिया गया था। टास्ट एपिसोड से खुलासा हो गया कि सीजन 3 कोरोना जैसी महामारी पर आधारित होगा। वहीं

तीसरे सीजन के बारे में निर्माता-निर्देशक राज एंड डीके ने बीते दिनों कहा था, ‘हम इस बार कुछ पीछे हैं। हमारे पास एक दुनिया तैयार है, हमारे पास कॉन्सेप्ट है, विचार है, और कुछ हद तक नींव भी तैयार है। लेकिन अभी भी हम कहानी बना रहे हैं। इस बार, हमने इस शो के लिए लोगों का रिस्पॉन्स देखा है और ये शानदार हैं।