Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: खुल गया राज़, जानें कब हो रही है शो में दयाबेन की वापसी

HomeTelevision

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: खुल गया राज़, जानें कब हो रही है शो में दयाबेन की वापसी

पिछले कुछ समय से तारक मेहता का उल्टा चश्मा(Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो के फैंस केवल दो ही सवाल पूछ रहे हैं. पहला सवाल ये कि दयाबेन(Dayaben) की

अस्पताल से सई को मिलेगी छुट्टी, निनाद संग लौटेगी चौहान हाउस
The Kapil Sharma Show: इंतजार खत्म! इस महीने से अपनी कॉमेडी टीम संग लौट रहे हैं कपिल शर्मा
बहू हमारी रजनीकांत’ फेम रिद्धिमा पंडित ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द, मां को खोने के बाद लिखा इमोशनल पोस्ट

पिछले कुछ समय से तारक मेहता का उल्टा चश्मा(Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो के फैंस केवल दो ही सवाल पूछ रहे हैं. पहला सवाल ये कि दयाबेन(Dayaben) की शो में एंट्री कब होगी और दूसरा सवाल पोपटलाल(Popatlal) की शादी कब होगी? और अब तक उन्हें दोनों ही सवालों का जवाब नहीं मिला है. खासतौर से दयाबेन की वापसी को लेकर फैेंस काफी उत्साहित हैं और काफी समय से उनके शो में दोबारा आने की मांग कर रहे हैं. जिन्हें लेकर अक्सर मीडिया में नित नई ख़बरें आती रहती हैं. लेकिन अब इस राज़ पर से पर्दा उठ गया है कि दयाबेन शो में वापसी कब करेंगी. खुद शो के प्रोड्यूसर असित मोदी(Asit Modi) ने ये क्लियर कर दिया है.

दयाबेन का किरदार शो में दिशा वकानी निभा रही हैं लेकिन पिछले 3 सालों से वो शो से नदारद हैं. वो मैटरनिटी लीव पर गई थीं लेकिन अब तक वापस शो में नज़र नहीं आई हैं. खास बात ये है कि इतना समय बीत जाने के बाद भी मेकर्स ने दिशा वकानी की जगह शो में किसी और को नहीं लाया गया है. इसका कारण है कि दिशा वकानी ने ही इस किरदार को काफी अलग बना दिया है जिसे उनके अलावा शायद ही कोई निभा सकता है. यही कारण है कि 3 सालों से मेकर्स उन्हीं के वापस लौटने का इंतज़ार कर रहे हैं. लेकिन अभी तक ये संभव नहीं हो सका. अब असित मोदी ने बताया है कि कोरोना वायरस के बाद वो शो में वापसी करेंगे.

हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक एपिसोड में प्रोड्यूसर असित मोदी नज़र आए थे जिसमें उन्होंने ये बात कही कि सभी दयाबेन का इंतज़ार कर रहे हैं. और कोरोना वायरस खत्म होते ही उनकी वापसी ज़रूर होगी. वहीं शो के मेकर्स से इस बात को सुनने के बाद फैंस काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं. उन्हें अब उम्मीद है कि दिशा वकानी फिर से शो का हिस्सा बनेंगी.