Soorarai Pottru Remake से बाहर हुए Shahid Kapoor!! इस एक्टर ने मारी धांसू एंट्री

HomeCinema

Soorarai Pottru Remake से बाहर हुए Shahid Kapoor!! इस एक्टर ने मारी धांसू एंट्री

साउथ सुपरस्टार सूर्या (Surya) ने कुछ दिनों पहले ही ट्वीट करके फैंस को जानकारी दी थी कि वो सोरारई पोटरु (Soorarai Pottru) का हिन्दी रीमेक बनाएंगे। सोरा

चक्रवात-लॉकडाउन-कोविड से जीती जंग, दो साल बाद आलिया ने पूरी की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग
खुद से शाहरुख-सलमान और आमिर को बेहतर मानते हैं सैफ अली खान, कहा-अच्छा हुआ.
Kangana Ranaut ने शेयर की अपने ‘धाकड़’ किरदार ‘एजेंट अग्नि’ की झलक

साउथ सुपरस्टार सूर्या (Surya) ने कुछ दिनों पहले ही ट्वीट करके फैंस को जानकारी दी थी कि वो सोरारई पोटरु (Soorarai Pottru) का हिन्दी रीमेक बनाएंगे। सोरारई पोटरु साउथ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे हिन्दी में भी बनाने का फैसला लिया है। फिल्म के ऐलान के बाद से ही इसके साथ शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) का नाम जुड़ रहा है, जो कबीर सिंह की सफलता के बाद हर डायरेक्टर की पहली च्वाइस बन चुके हैं।

सोरारई पोटरु रीमेक में शाहिद कपूर दिखाई नहीं देंगे। फिल्म के मेकर्स सोरारई पोटरु के हिन्दी रीमेक में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को लेने का मन बना रहे हैं। मेकर्स ने अक्षय कुमार को फिल्म की कहानी भी सुना दी है और खिलाड़ी कुमार को यह पसंद भी आई है। ‘अक्षय कुमार ने फिल्म को हरी झंडी दिखा दी है। सोरारई पोटरु की टीम इन दिनों शूटिंग डेट्स फाइनल करने में जुटी हुई है।’

सोरारई पोटरु के मेकर्स ने हिन्दी रीमेक के लिए सबसे पहले शाहिद कपूर को ही अप्रोच किया था लेकिन उन्होंने फीस के रूप में बहुत बड़ी रकम की मांग रखी थी। फिल्म के मेकर्स शाहिद कपूर को 30 करोड़ से ज्यादा फीस देने को तैयार नहीं थे, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई। मेकर्स ने अब फिल्म को अक्षय कुमार के साथ शूट करने का मन बनाया है। अक्षय कुमार फिल्म को एक साथ ही खत्म कर देंगे। मेकर्स को लगता है कि अक्षय कुमार की फैन फॉलोइंग शाहिद कपूर से बड़ी है। ऐसे में अक्षय कुमार जैसे बैंकेबल स्टार पर दांव लगाना शाहिद कपूर को कास्ट करने से ज्यादा अच्छा फैसला साबित होगा।