Sobhita Dhulipala का फर्स्ट लुक रिलीज, इस दिन आएगा फिल्म ‘मेजर’ का टीजर

HomeCinema

Sobhita Dhulipala का फर्स्ट लुक रिलीज, इस दिन आएगा फिल्म ‘मेजर’ का टीजर

26/11 मुंबई आतंकवादी हमले में अपने देश के लिए शहीद हुए दिवंगत ‘मेजर’ संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित है। फिल्म ‘मेजर’ अपने किरदार व कहानी को लेकर

सुशांत सिंह राजपूत ने नहीं किया था सुसाइड | loopholes which show sushant singh rajput dint die by suicide
2020 में रिलीज़ होने वाली ऐसी फिल्में जिन्हे आप ज़रूर देखना चाहेंगे
पति पत्नी और वो “Pati Patni Aur Woh” जानिए क्या है पूरी कहानी

26/11 मुंबई आतंकवादी हमले में अपने देश के लिए शहीद हुए दिवंगत ‘मेजर’ संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित है। फिल्म ‘मेजर’ अपने किरदार व कहानी को लेकर काफी चर्चा में है। लोग इस फिल्म का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म निर्माताओं द्वारा अब अभिनेत्री सोभिता धुलिपला के फर्स्ट लुक को रिलीज कर दिया गया है।

फिल्म में अपने फर्स्ट लुक को अभिनेत्री सोभिता धुलिपला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने एक खास कैप्शन भी लिखा है। साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म का टीजर 12 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। इस पोस्टर में अभिनेत्री सोभिता धुलिपला के एक्सप्रेसन उनके फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। पोस्टर में वो बुरी तरहा से डरी हुई नजर आ रही हैं।

इससे पहले मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जयंती पर फिल्म के मेकर्स ने फिल्म के टीजर के तौर पर एक छोटी-सी वीडियो क्लिप शेयर की थी, जिसमें अभिनेता अदिवि सेष को चारों ओर जलती हुई आग के बीच में खड़ा दिखा गया है। इस वीडियो क्लिप के सोशल मीडिया पर आने के बाद लोग फिल्म के टीजर को देखने के लिए बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

हाल ही में अभिनेत्री सई मांजरेकर ने फर्स्ट लुक को शेयर किया गया है। इस फोटो में अभिनेत्री स्कूल यूनिफॉर्म पहने अभिनेता अदिवी सेष के बगल में बैठ कर उन्हें प्यार से निहारती नजर आ रही थीं। इस फोटो में वो एक्ट्रेस बेहद क्यूट लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपना फर्स्ट लुक इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘उसे प्यार से उतना ही प्यारा है जितना कि देश से प्यार है।’