Shahid Kapoor कोरोना को लेकर हुए सावधान, ट्रोलर्स बोले- इतना डरते हो तो निकले क्यों?

HomeCinema

Shahid Kapoor कोरोना को लेकर हुए सावधान, ट्रोलर्स बोले- इतना डरते हो तो निकले क्यों?

एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को बीते दिनों मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. एक्टर ने कोरोना से बचने के लिए काफी कुछ पहना था. उन्होंने बचाव के

राजेश खन्ना और प्राण को फिल्म में एक साथ कास्ट करने से घबराते थे निर्माता, ये थी वजह
Pooja Bhatt का खुलासा संजय दत्त को पहली बार KISS करने पर एक्ट्रेस के पिता ने दी थी ये सलाह, रखती हैं हमेशा याद
Nupur Senon Debut: क्या टाइगर की फिल्म गणपत से डेब्यू करेंगी नुपूर सेनन? ऐसी अटकलों पर एक्ट्रेस ने खुद बताई ये बात

एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को बीते दिनों मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. एक्टर ने कोरोना से बचने के लिए काफी कुछ पहना था. उन्होंने बचाव के लिए मास्क लगाने के साथ ही एक नए तरीके की फेस शील्ड पहनी थी. इसे देखने के बाद कुछ फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कई ट्रोल भी कर रहे हैं.

शाहिद (Shahid Kapoor) को इस लुक में पहचानना काफी मुश्किल था. उनके ऑल ब्लैक लुक के साथ ही उन्होंने मास्क, एक काला चश्मा और फेस शील्ड लगाई हुई थी. ऐसे में उनका चेहरा जरा भी नजर नहीं आ रहा था. अब उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और ट्रोलर्स खूब चुटकियां भी ले रहे हैं.

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि कुछ ज्यादा नहीं हो गया है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि यह कौन सा और कैसा फैशन है. इतना ही नहीं एक यूजर ने तो लिख दिया कि भाई जब इतना ही डर है तो घर से बाहर ही क्यों निकल रहे हो. यही नहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने मजाक में कहा, ‘होली से बचने का साधन.’