Ramayana: एक बार फिर परिवार के साथ देख सकेंगे रामकथा, जानिए कब से और कहां

HomeTelevision

Ramayana: एक बार फिर परिवार के साथ देख सकेंगे रामकथा, जानिए कब से और कहां

रामानंद सागर की 'रामायण' (Ramayana) पिछले साल छोटे पर्दे पर रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब एक बार फिर स्टार भारत पर प्रसारित होने जा रही है. इस शो को फिर से

Anupama Kundali Bhagya Upcoming Episode : अनुपमा की जिंदगी में नया मोड़, कृतिका की प्राइवेट फोटो अक्षय के पास.
Bigg Boss 14: कविता कौशिक से फिर भिड़े अली गोनी, गुस्से में बोले- अब बताता हूं गुंडा कौन होता है
Taarak Mehta…के Popatlal की शादी पर बनेगी फिल्म? फैंस ने दिखाया पोस्टर

रामानंद सागर की ‘रामायण’ (Ramayana) पिछले साल छोटे पर्दे पर रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब एक बार फिर स्टार भारत पर प्रसारित होने जा रही है. इस शो को फिर से टेलीकास्ट किया जाएगा ताकि लोगों को इस आंशिक लॉकडाउन में अपने घरों के अंदर रहने में मदद मिल सके और कोरोना वायरस के प्रसार को रोका जा सके. इस महामारी की दूसरी लहर ने लोगों के लिए एक बार फिर कठिन समय ला खड़ा किया है और इस वर्तमान समय में फिर से सोशल डिस्टेंसिंग की जरूरत है.

पिछले साल की तरह इस अभूतपूर्व समय में दर्शकों का मनोरंजन करने का प्रयास करते हुए, स्टार भारत पर रामानंद सागर द्वारा निर्मित रामायण वापस लौट रहा है. इस ऐतिहासिक पौराणिक धारावाहिक में राम, लक्ष्मण, और सीता की महत्वपूर्ण भूमिकाओं में अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया को देखा गया है जो भारतीय टेलीविजन के सबसे प्रतिष्ठित शो में से एक है.

भगवान राम की इस कहानी और महाकाव्य गाथा में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का वर्णन है, जो आज भी सभी स्थितियों, आयु समूहों के लिए प्रासंगिक हैं और ऐसे कठिन समय में जीवन के सभी परीक्षणों और क्लेशों से गुजरने में मदद करेंगी.

इस शो के दिव्य हस्तक्षेप के साथ दर्शकों की मदद करना जारी रखने के उद्देश्य से इस शो के माध्यम से चैनल ने लोगों में सकारात्मकता और शांति बनाए रखने का यह सही उपाय