RakshaBandhan:अक्षय की फिल्म ‘रक्षाबंधन’ की शूटिंग शुरू, इन अभिनेत्रियों को मिला बहनों का रोल

HomeCinema

RakshaBandhan:अक्षय की फिल्म ‘रक्षाबंधन’ की शूटिंग शुरू, इन अभिनेत्रियों को मिला बहनों का रोल

देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारे अक्षय कुमार ने पिछले रक्षा बंधन पर अपनी बहन अलका हीरानंदानी को जो फिल्म तोहफे में दी थी, उस फिल्म की शूटिंग

सुशांत सिंह राजपूत की गूगल सर्च 1416 परसेंट बढ़ी | Sushant singh rajput’s google search shot as much as 1416 %, trending on high
John Abraham की ‘Satyameva Jayate 2’ इस दिन होगी रिलीज !! निर्माता Nikkhil Advani ने दिया इशारा
विवेक अग्निहोत्री का खुलासा, बालाजी टेलीफिल्म्स की वजह से ‘हेट स्टोरी’ से बॉलीवुड डेब्यू नहीं कर पाए सुशांत सिंह राजपूत

देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारे अक्षय कुमार ने पिछले रक्षा बंधन पर अपनी बहन अलका हीरानंदानी को जो फिल्म तोहफे में दी थी, उस फिल्म की शूटिंग सोमवार से मुंबई में शुरू हो गई है। पीले कपड़ों में शूटिंग पर पहुंचे अक्षय ने अपनी इस नई फिल्म ‘रक्षाबंधन’ के सेट से इसके निर्देशक आनंद एल राय के साथ एक तस्वीर जारी की है। इसके अलावा एक दूसरी तस्वीर में वह उन अभिनेत्रियों के साथ भी दिख रहे हैं जो फिल्म में अक्षय के किरदार की बहन का रोल निभाएंगी। अलका अपने भाई की इस फिल्म की सह प्रस्तुतकर्ता भी हैं। बीते साल अक्षय ने इस फिल्म की रिलीज डेट इस साल की भैया दूज बताई थी और अगर शूटिंग पूरी रफ्तार में हुई तो इस रिलीज डेट का वचन अक्षय कुमार अब भी निभा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार की यह फिल्म भाई-बहनों के रिश्तों को बयां करने वाली होगी, इस फिल्म का नाम ही ‘रक्षाबंधन’ हैं। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं जो इससे पहले हाल ही में अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष के साथ एक फिल्म ‘अतरंगी रे’ भी शूट कर चुके हैं। ‘रक्षा बंधन’ का एलान अक्षय कुमार ने इसका एक पोस्टर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा करके किया था जिसमें अक्षय कुमार बहनों से गले मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर पर फिल्म के नाम के अलावा लिखा है ‘बस बहनें देती हैं 100 प्रतिशत रिटर्न’।

पिछले साल के एलान के मुताबिक फिल्म ‘रक्षाबंधन’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। दीवाली इस साल 4 नवंबर को है और भैया दूज की पूजा होगी फिल्म की रिलीज के ठीक अगले दिन यानी 6 नवंबर को। अपनी फिल्म के इस पोस्टर को साझा करते हुए अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘एक ऐसी कहानी जो आपके दिल को इतनी गहराई से और तुरंत छू लेती है। यह मेरे करियर की ऐसे फिल्म है जिसको मैंने तुरंत साइन किया है। रक्षाबंधन फिल्म को मैं अपनी बहन अलका और इस दुनिया में सबसे प्यारे भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित करता हूं।‘

फिल्म ‘रक्षाबंधन’ की शूटिंग मुंबई में सोमवार को बहुत ही शांतिपूर्ण माहौल में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते शुरू हुई है। फिल्म की शूटिंग के पहले दिन अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी इसमें हिस्सा लिया। फिल्म में अक्षय कुमार की बहनों का किरदार साहेजमीन कौर, दीपिका खन्ना, सादिया खतीब और स्मृति श्रीकांत निभा रही हैं।

फिल्म की शूटिंग के पहले ही दिन ये जानकारी भी सामने आई कि ये फिल्म अब जी स्टूडियोज ने अपने बैनर तले ले ली है। अब फिल्म की प्रस्तुतकर्ता कंपनी जी स्टूडियोज है और अक्षय की बहन अलका और आनंद इसके सहयोगी प्रस्तुतकर्ता होंगे। अक्षय की कंपनी केप ऑफ गुड फिल्म्स और आनंद एल राय की कंपनी कलर येलो प्रोडक्शन इसका निर्माण कर रही हैं।