Rakhi Sawant ने Rubina Dilaik के झूठ की खोल डाली पोल, कहा ‘हमें तुम्हारी कोई मदद नहीं चाहिए…’

HomeTelevision

Rakhi Sawant ने Rubina Dilaik के झूठ की खोल डाली पोल, कहा ‘हमें तुम्हारी कोई मदद नहीं चाहिए…’

Rakhi Sawant asked Runina Dilaik to meet her mother: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में अपने बड़बोलेपन के लिए मशहूर राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने रुबीना दिल

इन 6 हसीनाओं ने ठुकराया था Imlie का लीड रोल, खुल गई Sumbul Touqueer Khan की किस्मत
Shweta Tiwari ने टूटी शादियों पर बयां किया दर्द, बोलीं- ‘पलक ने मुझे पिटते हुए देखा’
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin-इमली से Sasural Simar Ka 2 तक, अब गोवा-राजस्थान में लगे 13 सीरियल के शूटिंग सेट

Rakhi Sawant asked Runina Dilaik to meet her mother: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में अपने बड़बोलेपन के लिए मशहूर राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के बारे में कुछ ऐसा कह दिया है कि हर कोई हैरान रह गया है। राखी सावंत की मां इन दिनों कैंसर से जूझ रही हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। राखी सावंत के करीबी लोग उनकी मां से मिलने लगातार अस्पताल जा रहे हैं। बीती रात राखी सावंत एक इवेंट पर पहुंची थीं, जहां उन्होंने रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला के बारे में बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि ये दोनों अभी तक उनकी मां से मिलने नहीं पहुंचे हैं। राखी सावंत ने कहा कि रुबीना ने बोला था कि वो मेरी हर तरह से मदद करेंगी लेकिन मैं कहना चाहूंगी कि मुझे उनकी मदद की कोई जरूरत नहीं है।

राखी सावंत के अनुसार, ‘मेरी मां की कीमोथेरेपी चल रही है और वो काफी समय से अस्पताल में भर्ती हैं। मैं यह नहीं बताऊंगी की कौन-कौन उनसे मिलने आया है ? आप लोग खुद देख रहे हो। रुबीना को मैंने बार-बार बुलाया लेकिन उसका कोई मैसेज नहीं आ रहा है। मैंने एक न्यूज में देखा कि रुबीना ने कहा वो मेरी हर तरह से मदद करेगी लेकिन मैं कहना चाहूंगी कि मुझे उनकी मदद की कोई जरूरत नहीं है। रुबीना मुझे कोई मदद नहीं चाहिए। मेरी मां होश में आने के बाद एक ही नाम बार-बार ले रही है। वो लगातार तुमसे और अली से मिलना चाहती है क्योंकि वो तुम दोनों को बहुत पसंद करती है। अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय निकालो और उनसे मिलने आ जाओ। मेरी मम्मी तुमसे बस एक बार मिलने चाहती है।’